महासमुन्द
कुष्ठ मुक्ति जांच अभियान, घर-घर जाकर ली जानकारी
29-Jun-2024 2:04 PM
![कुष्ठ मुक्ति जांच अभियान, घर-घर जाकर ली जानकारी कुष्ठ मुक्ति जांच अभियान, घर-घर जाकर ली जानकारी](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1719650041aprosy_janch_abhiyan-3.jpeg)
महासमुंद,29 जून। कुष्ठ मुक्ति जांच अभियान के तहत एसडीएम उमेश साहू द्वारा ग्राम खट्टी में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वयं सर्वे कर लोगों से जानकारी ली। ज्ञात है कि कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में कुष्ठ मुक्ति जांच अभियान, सिकल सेल एनीमिया, लकवा, कुष्ठ रोग आदि से ग्रसित लोगों की पहचान हेतु सर्वे किया जा रहा है। इसी तरह बागबाहरा, पिथौरा एवं अन्य ब्लॉक में भी अभियान जारी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।