दुर्ग

अम्बेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनी
15-Apr-2023 2:30 PM
अम्बेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रेल से लेकर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रेल की अवधि तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जा रहा है। भाजपा उत्तर मंडल पाटन द्वारा सामाजिक समरसता दिवस डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती एव बूथ सशक्तिकरण की समीक्षा के संबंध में एक बैठक का आयोजन तिवारी पैलेश नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री मान पवन साय, जिला भाजपा दुर्ग के प्रभारी मान  राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा दुर्ग के अध्यक्ष मान  जितेंद्र वर्मा, पाटन विधानसभा के प्रभारी मान सच्चिदानंद उपासने, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव जिला पंचायत दुर्ग की सदस्य हर्षा चंद्राकर, मंडल के प्रभारी नटवर ताम्रकार, सह प्रभारी, अनिल साहू उपस्थित रहें।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई अतिथियों के सम्मान के बाद स्वागत भाषण में मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर ने सभी का स्वागत करते हुए बाबासाहेब अम्बेडकर की जीवन के संबंध में जानकारी दिए साथ ही वर्तमान में संगठन द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण के जानकारी दी गई और दिए गए पुस्तिका को समय सीमा के भीतर जमा करने कहा गया। अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता दिवस में चार समाजसेवियों का गमछा एव श्रीफल से सम्मान भी किया गया एवं अतिथियों द्वारा कमल फूल का चित्रण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से स्थानीय विधायक एव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चल रही है जनता त्रस्त है, हर तरफ अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध खनन माफिया राज चल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर फर्जी केस बनाकर फंसाया जा रहा है। जब से सरकार में आई है झूठ पे झूठ बोला जा रहा है, घोषणा पत्र में किया वादा पूरा नही किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास वाले गरीबो को आवास के लिए तरसाया जा रहा है बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छला जा रहा है ऐसे ही अनेक मुद्दे है जिसे लेकर आप सभी कार्यकर्ता जनता के बीच मे जाए इस सरकार के कुकृत्यों को बताए ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंका जा सके और इसके लिए आपको अपने बूथ को मजबूत बनाने होंगे।

कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने भी संबोधित किया। मंडल की बैठक में प्रस्ताव कर मांग किया गया कि साजा के बिरमपुर में हुए मर्डर की घटना में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिवार को 10 लाख के बजाय 1 करोड़ की मुआवजा दिया जाए साथ ही परिवार के एक सदस्य को डिप्टी कलेक्टर के पद पर भर्ती किया जाय। कार्यक्रम का संचालन कैलास यादव ने एव आभार प्रदर्शन हर्षा चंद्राकर ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बसंत चंद्राकर राजेश चंद्राकर रामाधार साहू टीका राम साहू फेरहा राम ढीवर, सुरेंद्र साहू प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शुभम शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन साहू मंडल अध्यक्ष रवि सिंगोर महामंत्री राजू साहू महामंत्री आधो राम साहू,रेवती सोनकर जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक जनपद सदस्य अरविन्द पाल लक्ष्मी देवांगन, शीतला मिश्रा, मधुकता साहू, गायत्री साहू विनोद अग्रवाल, कुमार साहू मनीष कौशले, देवपाटकर, आलोक पाल मृत्युंजय दर्शन  विकास सोनी रोहित उमा शर्मा सुनीता पाटकर सरोजिनी नेताम राजेश चौहान यमन मडारिया हितेश साहू दिलीप साहू मनहरण कुमार लाल साहू मोहन साहू राधे साहू ओम प्रकाश वर्मा भरत साहू महेश कुमार वर्मा कमलेश चंद्राकर भानु सोनकर धर्मेंद्र सोनकर शिवा साहू, राहुल साहू, रितु माहलांगे हरि साहू,दुर्गेश साहू विजय पूरन साहू कुमार साहू, शिवाकुमार साहू यशवंत जांगड़े कुलदीप बैसवाड़े सजीवन महिला ने दयानंद सोनकर तुलसी राम साहू राकेश सोनकर संतोष सिंगोर, राम साहू सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता जन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news