धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 31 मई। प्रांतीय राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर तहसील नगरी,बेलरगांव,कुकरेल के समस्त पटवारी अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रावण भाठा मैदान नगरी में धरना प्रदर्शन कर रहे है। राजस्व कर्मचारियों के मांगों को जायज बताते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के पदाधिकरियों ने 30 मई को धरना स्थल पहुँच कर अपना समर्थन दिया एवं पटवारियों का हौसला बढ़ाया हैै।
फेडरेशन ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों को जब तक उनका हक नही मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रखे, फेडरेशन कर्मचारियों के हित मे सदैव साथ में है।
इस दौरान छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ,दिनेश साहू जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, महेंद्र कुमार बोर्झाअध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, सुरेंद्र साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस, रामकृष्ण ठाकुर अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, तरुण कुमार साहू अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ,सुरेंद्र प्रजापति पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ, बलराम सोरी सचिव संघ, सुरेंद्र लोनहारे सह सचिव ,संजय रेड्डी सह सचिव, बी एल यदु, अशोक कुमार साहू,उमेश सोम ,तेन सिंह साहू , शेषकुमार सोम, कोमलू राम नेताम सहित राजस्व पटवारी संघ अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष किशोर कश्यप ,सचिव मोहरलाल पटेल संरक्षक जवाहर साहू ,प्रवक्ता सुमन राजपूत, रोहित सिन्हा, हरिराम मंडावी, विवेक जैन, अश्वनी कोसरिया, द्विजराम मरकाम, चिंताराम कश्यप सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।