महासमुन्द

महासमुंद पहुंची माधवी भूता, जिला महिला मोर्चा के संगठनात्मक स्थिति का हाल जाना
09-Jul-2023 2:44 PM
महासमुंद पहुंची माधवी भूता, जिला महिला मोर्चा के संगठनात्मक स्थिति का हाल जाना

पदाधिकारियों व सदस्यों से सीधा संवाद कर धरना-प्रदर्शन व कार्यक्रमों की जानकारी ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य माधवी भूता ने भाजपा जिला कार्यालय महासमुंद में 6 जुलाई को महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक लेकर जिला महिला मोर्चा के संगठनात्मक स्थिति का हाल जाना। अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में पहुंची भूता ने महासमुंद जिले में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रही भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व सदस्यों से सीधा संवाद कर मोर्चा द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन व कार्यक्रमों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में शराबबंदी की बात कही गई थी। पर सत्ता पाते ही सरकार अपने वादे से मुकर गई। रेडी.टू.ईट चला रही बीस हजार महिलाओं से उनका रोजगार छीन लिया। इसके लिए हमें धरना-प्रदर्शन आंदोलन भी करने होंगे। महिला मोर्चा की संगठन को मजबूती प्रदान हो, इस निमित हमारी सक्रियता जरूरी है।

इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने बताया कि जिला महिला मोर्चा की बहनें राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर आने वाले सभी कार्यक्रमों को बड़ी गंभीरता से लेती हैं और उन्हें शत-प्रतिशत सफल करने का प्रयास करती हैं। इस दौरान जिला प्रभारी अर्चना चौबे, भाजपा जिला मंत्री निरंजना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुजाता विश्वनाथन, पूर्व पार्षद प्रभा साहू, भाजपा ममो प्रभारी पार्वती साहू, जिला महामंत्री गोपा साहू, पार्षद मीना वर्मा, कौशल्या बंसल, क्षमा गोयल, लक्ष्मी साहू, सावित्री निर्मलकर आदि उपस्थित थीं। 

महासमुंद पहुंचने के बाद भूता गायत्री मंदिर बेमचा पहुंचीं। बाद स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचकर व्यवस्था देखी। इसके बाद नयापारा वार्ड.7 के सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी सहायिका,कार्यकर्ताओं, मितानिनों व स्वसहायता समूहों की महिलाओं की बैठक ली। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं कों केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। माता कर्मा कॉलेज मचेवा में युवा मतदाताओं से चर्चा की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news