महासमुन्द

बिहान सम्मेलन में शिरकत कर संसदीय सचिव ने बढ़ाया उत्साह
09-Jul-2023 3:35 PM
बिहान सम्मेलन में शिरकत कर संसदीय सचिव ने बढ़ाया उत्साह

खैरा में बिहान कलस्टर भवन के लिए पांच लाख देने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जुलाई। बिहान
अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूह द्वारा आयोजित बिहान सम्मेलन में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की मांग पर खैरा में बिहान कलस्टर भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

शनिवार को बिहान केंडर व बिहान अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूह द्वारा शहर के शंकराचार्य भवन में बिहान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को स्वसहायता समूह के रूप में संगाठित कर उन्हें क्षमतावर्धन आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार प्रदान किया जा रहा है। आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुडक़र स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर अपने सपने को साकार कर रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गौठान में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। गौठान और रीपा के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। 

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला कोष के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की है। पहले महिला कोष को एक या दो करोड़ रुपए का वार्षिक आबंटन उपलब्ध होता था। मगर वर्ष 2023-24 में 25 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट उपलब्ध कराया गया है। महिला कोष द्वारा संचालित सक्षम योजना में दो करोड़ 63 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है। जो योजना शुरू होने के बाद किसी भी वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए गए ऋणों में सर्वाधिक है। 

उन्होंने महिलाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की मांग पर खैरा में बिहान कलस्टर भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से तारिणी चंद्राकर,  पीआरपी कलस्टर प्रभारी भुनेश्वरी साहू, प्रिंस चंद्राकर, रेखा नागपुरे, राधा साहू, योगेश्वरी साहू, चित्ररेखा साहू, कीर्ति साहू, राजकुमारी यादव मौजूद थीं। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news