महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने सीसी रोड का किया भूमिपूजन
11-Jul-2023 3:53 PM
नपाध्यक्ष ने सीसी रोड का किया भूमिपूजन

महासमुंद,11जुलाई। सुभाष नगर के वार्ड क्रमांक 24 में 4 लाख की लागत से कांक्रीटीकरण सडक़ नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने वार्ड पार्षद की मौजूदगी में भूमिपूजन किया।

नगर पालिका परिषद द्वारा निरंतर वार्डों के विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 24 में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने 4 लाखको लागत से कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों में बहुत सी सडक़, नाली निर्माण कार्य जारी है।

आगे भी जहां निर्माण कार्य की आवश्यकता होगी वहां भी शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर सभापति व पार्षद पवन पटेल एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news