धमतरी

महिला मोर्चा ने मनाया हरियाली महोत्सव
03-Aug-2023 6:58 PM
महिला मोर्चा ने मनाया हरियाली महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिहावा विधानसभा के तत्वधान में हरियाली महोत्सव नगर पंचायत मगरलोड-भैंसमुंडी के साहू समाज भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, पारंपरिक नृत्य एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मोटे अनाज पर जोर देने वाली बात पर मोटे अनाज के फायदों को बताया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष के रूप में मनाने का एलान किया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जिला महामंत्री मोनिका देवांगन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्वशी साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सरिता यादव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदनी सिन्हा, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष आराधना शुक्ला, कुकरेल मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ईश्वरी ध्रुव, जिला कार्यालय प्रभारी ममता सिन्हा, प्रतिमा देवांगन, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री भानुप्रिया साहू, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू,त्रिलोत्मा साहू, नीरा साहू, करुणा यदु, अनपूर्णा साहू, शशि सिन्हा शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news