बेमेतरा

नंद के आनंद भयो जय हो नंदलाल की.. श्रीकृष्ण का किया स्वागत
08-Sep-2023 3:25 PM
नंद के आनंद भयो जय हो नंदलाल की.. श्रीकृष्ण का किया स्वागत

 मंदिरों में देर रात तक भक्तों का लगा रहा तांता 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 8 सितंबर।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जिले में गुरुवार को धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व पर शहर व गांवों के सभी मंदिरों में झांकियां सजाई गईं। झांकियों को देखने के लिए गुरुवार शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, जो मध्यरात्रि तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने तक जारी रही।

देर रात तक मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा। जन्म होने के बाद हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल का गीत गाकर लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया। पालकी झुल देव प्रतिमा मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया। 

श्रद्धालुओं ने मध्यरात्रि तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने तक व्रत रखा। जन्माष्टमी पर बेमेतरा के राधा कृष्ण मंदिर, नवागढ़ के राम कृष्ण मंदिर सहित बेरला, साजा, खम्हरिया, देवकर, देवरबीजा, मारो, दाढ़ी, नांदघाट आदि क्षेत्र के मंदिरों के अलावा शहर के सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया।

सुबह से ही भगवान कृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई। मंदिरों में श्री कृष्ण-सुदामा, कृष्ण-राधा, माखन चोर कृष्ण, भगवान शिव की झांकियां बनाई गई थी। लोगों में भगवान कृष्ण को झूला देने की होड़ लगी हुई थी। मंदिरों में रात में जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा। इस दौरान बजे कार्य के साथ भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news