धमतरी

नंद बने सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के अध्यक्ष
11-Dec-2023 2:49 PM
नंद बने सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 दिसंबर।
सिहावा क्षेत्र सर्व यादव समाज का बैठक सिहावा शीतला मंदिर यादव भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमें गोवर्धन पूजा 2023 के आय व्यय का पठन सचिव द्वारा किया गया। साथ ही सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के पदाधिकारियों का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। 

चुनाव में सर्वसम्मति से नंद यादव नगरी को अध्यक्ष चुना गया, वहीं उपाध्यक्ष  संतोष यादव खम्हरीया, अंकालू राम यादव छोटे गोबरा ,सचिव माधव यादव नगरी ,सह सचिव रामभरोस यादव गट्टासिल्ली, कोषाध्यक्ष सियाराम यादव गिधावा ,संगठन मंत्री गणेश राम यादव गढड़ोगरी, एवं संरक्षक गण गोवर्धन यादव पाडरवाही, दीनदयाल यादव नगरी ,जयराम यादव बांसपानी, सलाहकार चिन्ता राम यादव सेमरा, बिन्दु यादव सिहावा, समारू यादव पावद्वार, सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के लिये डी. के यादव तुमडी बहार को समाज की संगठन मजबूती एवं गति प्रदान के लिये पुन:युवा अध्यक्ष मनोनीत वहीं उपाध्यक्ष प्रवीण यादव सांकरा ,सचिव श्रवण यादव खम्हरीया चुने गए।

निवर्तमान अध्यक्ष गोवर्धन यादव ने अपने उद्बोधन में तीन वर्ष कार्यकाल का अनुभव साझा किए और समाज का आभार माना कि उन्हें समाज सेवा करने का अवसर दिए और आगे भी समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कहीवहीं नव नियुक्त अध्यक्ष नंद यादव ने समाज के सभी लोगों को साथ में लेकर वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन लेते हुए समाज को संगठित रखने व हर क्षेत्र में समाज को एक ऊंचाई पर पहुंचाने पर काम करने की बात कही। बिना किसी भेद भाव के समान भाव रखते हुए समाजिक न्याय करने की बात दोहराईअंत में सभी निवर्तमान पदाधिकारियों का श्री फल और गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। और सभापति महोदय द्वारा नए पदाधिकारियों को पगड़ी बांध कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उक्त सभी कार्यक्रम में सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के समस्त यादव बन्धु एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news