धमतरी

स्कूलों का निरीक्षण
20-Jan-2024 8:37 PM
स्कूलों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 20 जनवरी। कुरुद विकासखंड के शासकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर ठीक कर इस वर्ष परीक्षा परिणाम बेहतर करने के उद्देश्य से शिक्षाधिकारियों द्वारा सतत मानिटरिंग की जा रही है। जिसका असर लापरवाह शिक्षकों पर साफ़ तौर पर देखा जा रहा है।

पिछले दिनों कचना, दहदहा स्कूल, कुरुद, कोकड़ी नारी स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद बीईओ रविन्द्रनाथ मिश्रा ने बताया कि समस्त स्कूलों में शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों को बेहतर करने हेतु सतत मानिटरिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विद्यालय कि दर्ज संख्या, उपस्थिति, शैक्षिक स्थति, मिड डे मिल, खेलकूद, दस्तावेजों का रख रखाव, स्वच्छता, शासकीय योजनाओ का लाभ प्रत्येक बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किये गये निरीक्षण के बेहतर परिणाम आने लगे हैं।

इसी तरह प्राथमिक शाला चर्रा, सिरसीदा, अटंग, अछोटी, दहदहा, नारी, कातलबोड, कुरुद एवं माध्यमिक शाला बगदेही, संजय नगर कुरुद, सिरसिदा स्कूलों का हाल देखकर लौटे विकासखंड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय ने बताया कि कहीं पुस्तकालय अपडेट नही मिला, अधिकतर स्कूलों में गृह कार्य नही दिया जा रहा था, कुछ शिक्षक डेली डायरी अपडेट नही कर रहे थे, उन्हें सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि मानिटरिंग का मूल उद्देश्य विद्यालय कि वर्तमान स्थिति के जानकारी के साथ साथ विद्यालय को शैक्षिक मार्गदर्शन प्रदान करना है। जिन स्कूलों में शैक्षिक स्तर के साथ साथ जो भी कमियाँ दिखाई दी उसे 15 दिवस में ठीक करने की हिदायत संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक को दी गई है। ताकि वें अपने संकुलो के स्कूलों पर विशेष फोकस कर कमियों में सुधार लाने के लिए अपने शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन दें सकें।

ज्ञात हो कि कुरुद विकासखंड में 302 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला संचालित है। जहां से आए दिन छोटी मोटी शिकायतें मिल रही थी। जिसके मद्देनजर स्रोत समन्वयक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने आपस में बैठक कर स्कूलों की मानिटरिंग हेतु कार्ययोजना तैयार की। जिसके तहत विकासखंड के सभी संकुलों की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला जिसकी कुल संख्या 302 है का 40 संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, एबीओ, बीआरसी, बीईओ द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news