महासमुन्द

वेद मंत्रोच्चार के बीच महासमुंद के बीके बाहरा में प्रदेश के पहले आर्ष कन्या गुरुकुुल का भूमिपूजन
26-Feb-2024 2:29 PM
वेद मंत्रोच्चार के बीच महासमुंद के बीके बाहरा में प्रदेश के पहले आर्ष कन्या गुरुकुुल का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 फरवरी। महासमुंद जिले के बीकेबाहरा में आर्ष आर्ष कन्या गुरुकुल का भूमिपूजन गुरुभूमि पूजन स्वामी धर्मानंद महाराज के हाथों हुआ।

कल 25 फरवरी को प्रात: 9 बजे कन्या गुरुकुल की आचार्य पुष्पा वेद ने सस्वर वेद मंत्रों के द्वारा हवन पूजन कार्यक्रम कराया। महायज्ञ में इस गुरुकुल के भूमि दाता हेमलता साहू, विक्रम साहू मुख्य यजमान रहे।

 इस अवसर पर गुरुकुल के आचार्य स्वामी व्रतानंद सरस्वती, स्वामी नरेंद्र देव, बागबाहरा नगर के उद्योगपति संतोष अग्रवाल आदि अनेक जन उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्वामी व्रतानंद सरस्वती ने कहा कि इस दुनिया में कन्याओं के लिए शिक्षा का केंद्र होना बहुत जरूरी है। नीरज गजेंद्र ने कहा कि जिस प्रकार गुरुकुल आश्रम आमसेना इस समय विश्व के मानस पटल पर अपना कीर्ति फैला रहा है, उसी तरह यह आश्रम भी अपना यश कीर्ति को विस्तार करें। उपस्थितजनों को बताया गया कि आर्य समाज बैजनाथ पारा रायपुर गीतांजलि, श्रेया, बलरामपुर पतंजलि परिवार, श्रीराम शर्मा, निधि शर्मा, संजय गोयल पिथौरा, अरुण साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता भारत सिंह कसार, उर्मिला गगन, सेवती प्रसाद, नीरा ठाकुर, चित्रलेखा, राजेंद्र साहू, ममता प्रधान पिथौरा, उर्मिला, टीआई दंतेवाड़ा, गायत्री, भगवती साहू, योगेश शक्ति, कृष्ण देशवाल, राजेश लुनिया, विश्वनाथ पाणिग्रही, पतंजलि योग समिति माना के सभी सदस्य, भूखन लाल साहू, अवंराडबरी, शीतल पटेल, जयंत भारती, अनीता साहू, रेखा साहू, पीलेश्वरी साहू, संजू शर्मा, आत्माराम साहू, विजय आर्य, वजीता साहू, अलका नरेश चंद्राकर उपाध्यक्ष भाजपा प्रदेश, अवंतिका, कन्या गुरुकुल भूमि पूजन अवसर पर कदम एवं शमी खेजड़ी पौधे के रोपण हेतु ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया द्वारा स्वामी धर्मानंद सरस्वती के करकमलों से पूजन संपन्न हुआ। ग्रीन केयर अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने कहा कि पूरे गुरुकुल परिसर में संस्था के मार्गदर्शन में ग्रीन केयर सोसायटी पौधरोपण करेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news