महासमुन्द

सहायक प्राध्यापक सीमारानी प्रधान को पीएचडी
25-Jul-2024 2:13 PM
सहायक प्राध्यापक सीमारानी प्रधान को पीएचडी

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जुलाई।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में हिंदी विभाग में पदस्थ सहायक प्राध्यापक एवं ग्राम हरदी निवासी सीमारानी प्रधान पति युगल किशोर प्रधान को बीसवीं शताब्दी के उत्तरार्ध के छत्तीसगढ़ी काव्य में राष्ट्रीय चेतना विषय पर पीएचडी की उपाधि मिली है। 

इन्होंने अपना शोध कार्य शोध निर्देशक, डॉ.अनुसुइया अग्रवाल, डी.लिट् प्राचार्य, शास महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद एवं सहायक शोध निर्देशक डा. शीला दानी सहायक प्राध्यापक शास.कला एवम् वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर के निर्देशन में पूरा किया। इनका शोध केंद्र, शा. कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर रहा है। साहित्यकार के रूप में प्रसिद्ध सीमारानी का जन्म फूलझर अंचल के ग्राम मोहका में पिता प्रेमलाल साहू एवं माता मालती साहू के घर हुआ था। बचपन से ही मेधावी रही प्रधान की प्रारंभिक शिक्षा गांव की स्कूल में हुई। वे कुछ समय मीडिल स्कूल भूकेल में शिक्षिका के पद पर भी पदस्थ रही। उन्होंने बताया कि घर गृहस्थी का काम के साथ.साथ पीएचडी की डिग्री हासिल करना एक बड़ी चुनौती भरा काम था। एक ग्रामीण परिवेश से निकलकर डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं। श्रीमती प्रधान लेखन कला के क्षेत्र में भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं। इनके द्वारा लिखा शिव भजन रिलीज हो चुका है जिसको फिल्मी गायक सुरेश वाडेकर ने अपना स्वर दिया है। इनका साझा कविता संग्रह कुसुम, छत्तीस रागनियां, नई मंजिलें, प्रथमा, भारत रत्न प्राप्त विभूतियों पर, अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाडिय़ों, भारतीय संस्कृति पर आधारित साझा संग्रह, शहीद वीर नारायण सिंह, थर्ड जेंडर आधारित लघु कथा का प्रकाशन हो चुका है। इसके अतिरिक्त नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर व्याख्यान विविध विषयों पर शोध परक व विमर्श आधारित साझा संग्रह प्रकाशित हो चुका है। हिंदी, ओडिय़ा, छत्तीसगढ़ी, संबलपुरी, लरिया में लेखन कार्य एवं सामाजिक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए वर्तमान में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के आंचलिक सभा रायपुर के उपाध्यक्ष हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news