महासमुन्द

बजट में स्वीकृत सडक़ों का निर्माण पर रोक जनविरोधी मानसिकता-चंद्राकर
24-Jul-2024 3:41 PM
बजट में स्वीकृत सडक़ों का निर्माण पर रोक  जनविरोधी मानसिकता-चंद्राकर

महासमुंद,24जुलाई। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने महासमुंद विधानसभा क्षेत्र क्र. 42 के विभिन्न सडक़ों के निर्माण कार्य को भाजपा शासन द्वारा आर्थिक मितव्ययिता के नाम पर रोकने का आरोप लगाते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी के साय सरकार की जनविरोधी मानसिकता का परिचायक बताया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि आज स्थिति यह आ गई है कि कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधि गुहार लगाते थक चुके हैं। अब उन्हें अपनी मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली तक दौड़ लगानी पड़ रही है।

इसका स्पष्ट उदाहरण ग्राम बम्बूरडीह के सरपंच शत्रुहन चेलक है। जिन्होंने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास तक जमीन पर लोटते हुए अपनी मांग व समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है।

2.3 किमी लंबी छोटी सडक़ के लिए ग्राम बम्बूरडीह के ग्रामीणों द्वारा चंदा एकत्र कर सरपंच को दिल्ली केंद्रीय मंत्री के पास भेजना यह इंगित करता है कि क्षेत्र के ग्रामीणों को साय सरकार पर भरोसा नहीं रहा। या यूं कहा जाए कि प्रदेश के विष्णुदेव सरकार जनता के अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहा है।

               श्री चंद्राकर ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से निवेदन कर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सडक़ों के निर्माणए चौड़ीकरण ;पुल.पुलियों सहितद्ध कार्य को बजट वर्ष 2023.24 में शामिल करवाया था। साल भर से निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। उक्त स्वीकृत कार्य आज प्रारंभ हो गए होते तो ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान हो जाता। लेकिनए भाजपा सरकार की जनविरोधी मानसिकता के चलते कार्य प्रारंभ नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अनेक सडक़ निर्माण कार्य बजट वर्ष 2023.24 में शामिल है, कार्य स्वीकृत भी है। कतिपय प्रशासनिक कारणों से कार्य प्रारंभ नहीं किये गये हैं। साथ ही कुछ कार्यों की निविदा भी नहीं हुई।

श्री चंद्राकर ने कहा कि उपरोक्त लोकहितकारी कार्यों को सरकार द्वारा आर्थिक मितव्ययिता के नाम पर रोकना भाजपा के जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उपरोक्त सडक़ों का निर्माणए चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। तुमगांव मार्ग चौड़ीकरण भी जरूरी हो गया है। क्योंकिए इस मार्ग पर अनगिनत दुर्घटनाएं आए दिन हो रही है। शासकीय उपेक्षा व अनावश्यक प्रशासनिक विलंब से आम जनमानस को परेशानी हो रही है। अत: जनहित के प्रति उदारता दिखाते हुए तत्काल सडक़ों का निर्माण प्रारंभ कराया जाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news