महासमुन्द
जुआ खेलते 6 गिरफ्तार
24-Jul-2024 2:45 PM
![जुआ खेलते 6 गिरफ्तार जुआ खेलते 6 गिरफ्तार](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1721812546LACK_BOX__GGG_-_Copy.jpg)
महासमुंद,24 जुलाई। महासमुंद सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम बम्हनी से नांदगांव जाने वाले रोड किनारे पुराणीक साहू के कॉम्लेक्स के सामने जुआ खेलते ग्राम निसदा आरंग निवासी कृष्ण कुमार साहू, चिंगरौद निवासी कमल नारायण साहू, बम्हनी निवासी संतराम यादव, बम्हनी निवासी वीरेंद्र साहू और चोवाराम साहू व मुदैना निवासी राजेश साहू को गिरफ्तार किया है।