महासमुन्द
![राजेश जैन बने हरियाणा लाडवा विधानसभा के चुनाव प्रभारी राजेश जैन बने हरियाणा लाडवा विधानसभा के चुनाव प्रभारी](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1721985789hoto_5.jpg)
महासमुंद,26जुलाई। नई दिल्ली में गत दिनों अखिल भारतीय किसान समिति संघ की विशेष बैठक आहूत की गई। जिसमें आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा उपरांत जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौपते हुये पदांकन नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला के नेतृत्व में महासमुंद से हरियाणा के लाडवा विधानसभा चुनाव प्रभारी के रूप में राजेश जैन को नियुक्त किया गया है।
लाडवा विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेश जैन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा किसान कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ मिलकर चुनाव मोर्चा को सुचारू रूप से संचालित करेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, दाऊलाल चंद्राकर, अभिषेक मिश्रा, यागेन्द्र पांडे, राजेश पांडे एवं छत्तीसगढ़ के समस्त कांग्रेसजनों ने राजेश जैन को बधाई दी है।