महासमुन्द

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आत्मानंद स्कूल में विविध स्पर्धाएं
01-Mar-2024 4:38 PM
 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आत्मानंद स्कूल में विविध स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मार्च।
नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 
हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों ने मुख्य रूप से विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान क्वीज एवं पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जीवविज्ञान का मॉडल हिमोडालेसेस की प्रक्रिया रहा। जिसमें प्रतिभागी छात्र कुमकुम साहू, अंजली साहू, गुंजा सिन्हा निधि साहू थे। 

द्वितीय स्थान पर आंशिक आशवन की प्रक्रिया को समझाया जिसमें प्रतिभागी छात्र माही सोनकर मान्या सोनकर थे। इसी प्रकार तृतीय स्थान पर हृदय और किडनी की क्रिया विधि को समझाया जिसमें मो. जीशान खान, जीत कुमार निषाद, राहुल साहू एवं आलिया बानो, अश्वनी वर्थे, माही कौशिक ने भाग लिया। विज्ञान क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महानदी सदन के छात्र कुमकुम साहू, पूरब निषाद अंजली चन्द्राकर, संस्कृति चन्द्राकर, उषा निषाद, दिव्या पाशवान थे। द्वितीय स्थान पर इन्द्रावती सदन के निधि साहू, निहारिका ध्रुव, सोमेश साहू, दिशा साहू, सोनल साहू, धारिणी साहू थे।

इसी प्रकार पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति ध्रुंव, द्वितीय स्थान पर धात्री साहू, तृतीय स्थान पर हरमनप्रीत कौर रहे। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग से मॉडल प्रदर्शनी में वीनर प्राथमिक विभाग से भुनेश्वर यादव द्वितीय स्थान पर जीनल जॉन थे। 

पूर्व माध्यमिक विभाग से वीर कोषरे, भूमिका टंडन, प्राची बार्ले, ओजस्वी साहू थे। द्वितीय स्थान पर लीपांशी साहू थे। स्पीच प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से प्रथम स्थान पर ईंशांत सिन्हा द्वितीय स्थान पर वंशिका मृदा, पूर्व माध्यमिक विभाग से प्रथम स्थान पर चंचल साहू द्वितीय स्थान पर साहस चन्द्राकर थे। 

पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से प्रथम स्थान पर अलीजबा खाान द्वितीय स्थान पर पाखी ध्रुव थे। पूर्व माध्यमिक विभाग से प्रथम स्थान पर जासमीन साहू द्वितीय स्थान पर श्रेया सेन थे। बैलून कार रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उमाशंकर प्रथम स्थान पर एवं द्वितीय स्थान पर वेदांश कन्नौजे थे। क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अरपा सदन से चंचल साहू, भूमिका टंडन, रूपांशी चन्द्राकर, चाहत चन्द्राकर द्वितीय स्थान पर महानदी सदर के पेरोज साहू, वेदांत सिदार, प्रियांशी साहू, शौर्य साहू थे। 

हायर सेक्शन के समस्त मॉडल एवं पोस्टर का संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, प्रमोद कुमार कन्नौजे, जी.आर.टांडेकर, एवं समस्त शिक्षकों ने अवलोकन किया। निर्णायक के रूप में मितेश शर्मा, विकास यादव, शिवा कोटेश्वरम्मा,  प्रखर साहू,  पूर्णिमा चन्द्राकर, अंजली कहार, आकांक्षा भोई थे। मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में मितेश शर्मा, विकास यादव, शिवा कोटेश्वरम्मा थे। इसी प्रकार प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग से निर्णायक के रूप में कीर्ति थवाईत, रूपा पांडेय, नेहा दुबे, कल्याणी सोनकर, दिव्येंश वाणी, मधु साहू, हीरालाल जोशी, रंजीत सिंह रूपराह, मनीषा कन्नौजे, हेमलाल चक्रधारी योगिता ठाकुर थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news