महासमुन्द

4 तस्कर पकड़ाए, दो कार- 135 किलो गांजा बरामद
02-Mar-2024 8:59 PM
 4 तस्कर पकड़ाए,  दो कार- 135 किलो गांजा बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 मार्च। थाना बागबाहरा के 2 प्रकरणों में गांजा की तस्करी करते 4 अंतरराज्यीय तस्करों को जेल भेजा। गांजा परिवहन में प्रयुक्त लग्जरी कार से 135 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 27 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

प्रकरण 1 में 29 फरवरी को एनएच 353 पिथौरा चौक बागबाहरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान खरियार रोड से आ रही चाकलेटी रंग की कार मेंं बैठे सुजीत कुमार पंडित नई दिल्ली तथा विक्की मेहरा नई दिल्ली से वाहन के पीछे डिक्की में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे 15 पैकेट गांजा बरामद किया गया। उक्त गांजा के संबंध में आरोपियों को गांजा की परिवहन एवं खरीदी-बिक्री का वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। आरोपियों ने वैध दस्तावेज जमा नहीं किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा कीमती 3 लाख,  कार कीमती 5 लाख, 2 मोबाइल कुल जुमला कीमती 8 लाख रुपए जब्त किया गया।

इसी तरह प्रकरण 2 में 29 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर गोल्डन रंग की कार में शुभम पाडर महाराष्ट्र तथा प्रज्वल लोखंडे महाराष्ट्र को वाहन के पीछे डिक्की में 24 पैकेट गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा को तौल करने पर कुल 120 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news