महासमुन्द

तेंदूपत्ता शाख कर्तन पर कार्यशाला
03-Mar-2024 1:34 PM
तेंदूपत्ता शाख कर्तन पर कार्यशाला

महासमुंद, 3 मार्च। वन परिक्षेत्र महासमुंद के तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 हेतु शाख कर्तन हेतु कार्यशाला का आयोजन एक  मार्च को वन विद्यालय महासमुंद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा थे। अध्यक्षता जिला वनोपज सहकारी संघ महासमुंद के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, उप वनमंडलाधिकारी अब्दुल वहीद खान,उपाध्यक्ष अमर नाग, एआर बंजारे उप प्रबंध संचालक महासमुंद, श्री मांरकडे सदस्य राज्य कार्यकारिणी, धुव्र सदस्य जिला कार्यकारिणी एवं पोषक अधिकार, फड़ प्रभारी, फड़ मुंशियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि की आंसदी से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शाख कर्तन की गुणवत्ता युक्त तेंदूपत्ता हेतु महत्वपूर्ण कार्य होने बाबत आव्हान किया। इसी क्रम में लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर ने सभी अधिकारियों, पोषक अधिकारी, फड़ प्रभारी, फड़ मुंशियों को अपने कर्तव्य को गंभीरता पूर्वक लेते हुए समय से कार्य पूर्ण करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रबंधक, फड़ मुंशियों एवं वन अधिकारी, कर्मचारियों ने भी शाखकर्तन एवं तेंदूपत्ता के  बारे में अपने विचार व्यक्त किये। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news