धमतरी

महतारी वंदन सम्मेलन: योजनाओं को जनता के समक्ष रखा
12-Mar-2024 3:03 PM
महतारी वंदन सम्मेलन: योजनाओं को जनता के समक्ष रखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 12 मार्च। राज्य सरकार की महत्वाकांयोजना के अंतर्गत महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम 10 मार्च को जनपद पंचायत नगरी के मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ।

महिला एवं बाल विकास विभाग व जनपद पंचायत नगरी द्वारा आयोजित महतारी वंदन योजना में क्षेत्र की लगभग 4000 से 5000 महिलाएं भाग ली। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, मण्डल प्रभारी रविशंकर दुबे, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, नगर पंचायत अध्यक्ष अराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, नागेंद्र शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि कमल डागा, अकबर कश्यप, रामगोपाल साहू, सभापति सुलोचना साहू, श्यामन्त बिसेन, भुनेश्वरी धृतलहरे, हृदय साहू, राकेश चौबे, राजेश गोसाईं, मनोहर मानिकपुरी, अजय यादव, सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

उक्त कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पवन कुमार प्रेमी के निर्देशन में संपन्न हुआ। निर्धारित समय 11 से 2.30 बजे तक अतिथियों के उद्बोधन में राज्य व केंद्र सरकार के योजनाओं को जनता के समक्ष रखा गया। निर्धारित समय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रधानमंत्री द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने को अपील किया गया।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक विवाहित महिलाओं को डीबीटी द्वारा महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 1000 रु. की राशि स्थानांतरित किया गया। जनपद पंचायत नगरी के द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्रायसिकल प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार केतन भोयर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ए. के. ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी के. आर. साहू, महिला बाल विकास योजना अधिकारी सोमेंद्र साहू एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news