धमतरी

विस चुनाव में किए गए 80 फीसदी वादों को पूर्ण कर चुकी है सरकार
18-Mar-2024 4:41 PM
विस चुनाव में किए गए 80 फीसदी वादों को पूर्ण कर चुकी है सरकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला भाजपा के मंत्री राजेंद्र गोलछा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विगत विधानसभा चुनाव में किए गए सभी वादों को मोदी की गारंटी के साथ पूरा किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार विधानसभा चुनाव में किए गए 80 फीसदी वादों को पूर्ण कर चुकी है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो कि जो कहती है वह पूरा करती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर विगत 5 वर्षों में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ की सरकार ने छत्तीसगढ़ में चुनाव के चलते 36 प्रकार के वादा किए थे। जिसे पूरा नहीं कर पाई वहीं भारतीय जनता पार्टी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने पुन: भरोसा जताया और भाजपा की सरकार बनाई विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार मोदी जी की गारंटी को पूर्ण करते हुए यह सरकार बनते ही सबसे पहले 18 लाख गरीबों के आवास को स्वीकृति प्रदान किया। इसके पश्चात 2 साल के बोनस जो पिछले सरकार में किसानों को नहीं मिला था वह बोनस उनके खाते में  डाले गए। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख माता बहनों के खाता में एक-एक हजार रुपया डाल कर  उसे पूरा किया गया। इसके पश्चात जो किसानों से किए गए वादा जिसमें?3100 धान का कीमत एक मुश्त देने की बात कही गई थी जिसके तहत 917 रुपया डिफरेंट की राशि एक मुश्त किसानों के खाता में डाला गया। 

इस तरह से कृषि उन्नत योजना के अंतर्गत 24 लाख किसानों को 13320 करोड रुपए उनके खातों में सीधा डाला गया निश्चित रूप से जब छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान उन्नति के और जाएंगे तो छत्तीसगढ़ प्रदेश का विकास होगा। तेंदूपत्ता श्रमिकों को?4000 से बढक़र 5500 देने का वादा किया है। उसे भी सरकार पूरा करने जा रही है। पिछले कांग्रेस की सरकार में तेंदूपता मात्र 2 दिन 3 दिन खरीदा जाता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 15 दिनों तक तेंदूपत्ता खरीदने का निर्णय लिया है, जो कि स्वागत योग्य है। इस तरह से हमारे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विष्णु देव की सरकार ने लगभग 80 फीसदी वादा को पूरा कर लिया है निश्चित रूप से इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं समस्त मंत्रिमंडल बधाई के पात्र हैं। वहीं दूसरी ओर वर्तमान लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी पर पुन: विश्वास करते हुए पूरा 11 सीटों में जिताने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news