धमतरी

भाजपा जिलाध्यक्ष लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत आमदी मंडल पहुंचे
19-Mar-2024 3:43 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत आमदी मंडल पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 मार्च।
लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने आमदी मंडल के गांव कुर्रा एवं रांवा का प्रवास किया। यहां लाभार्थियों से मिलकर सरल एप में उनका नाम का सत्यापन कर उनके साथ सेल्फी लेकर फोटो डाली। 

साथ ही साथ मोदी जी द्वारा किए गए जन लाभकारियों का कैलेंडर वितरण किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ जिला महामंत्री अविनाश दुबे, आईटी सेल जिला संयोजक विनय जैन, सोशल मीडिया सहसंयोजक दिव्येंद्र परिहार, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदू, आमदी मंडल महामंत्री अमन राव, पर्मेश्वर साहू, प्रभुराम साहू, सुखलाल साहू सहदेव साहू, अजब देवांगन, जीवन यादव, सुखचंद यादव, भुवनेश्वरी यादव, भगवंतीन यादव, हिरोन्दी यादव उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news