धमतरी

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए वन मंत्री
23-Mar-2024 2:04 PM
कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए वन मंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 23 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिहावा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन साहू सदन नगरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ से पूरी सभा में फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार चार सौ पार के नारे गूंजते रहे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे सबके चेहरे पर एक नई उम्मीद एक नया विश्वास झलक रहा था, और सभी नारे लगा रहे थे।

सभा को क्रमश: पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, सिहावा विधानसभा प्रभारी बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव, जिला सह प्रभारी हलधर साहू, गुंडरदेही पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने संबोधित किया पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  वन मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग का परिचय करवाया। पूरे कार्यकर्ताओं के बीच मंच पर खड़े होकर साथ में दोनों ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया, और मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आमसभा से भाजपा के लिए वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि आप सभी का एक-एक वोट कीमती है आपका एक वोट सीधा मोदी जी को पहुंचेगा, और सभी का लक्ष्य होना चाहिए अब की बार 400 पर इस तथ्य पर सभी को काम करना है। अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाना है, और सभी मतदाताओं के पास पहुंचकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी भोजराज नाग के पक्ष में वोट डालने के लिए निवेदन करना है।

कार्यक्रम में विधानसभा सह प्रभारी नरेश सिन्हा, विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नप अध्यक्ष आराधना शुक्ला, राजेन्द्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, भीखम सेन और चारों मण्डल अध्यक्ष मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, वामन साहू, विजय यदु मंचस्थ थे। कमल डागा ने मंच संचालन किया एवं विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू ने जानकारी दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news