महासमुन्द

प्रधानमंत्री के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं-अरूण
12-Apr-2024 1:43 PM
प्रधानमंत्री के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं-अरूण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

महासमुंद,12 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री अरूण साव का कोसरंगी जाने के पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में आगमन हुआ। सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, विधान सभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा आदि ने भारत माता,पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि इस लोक सभा चुनाव में हम कार्यकर्ताओं के साथ पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री मोदी को पुन: तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने हेतु अपार जनसमर्थन दिख रहा है। श्री मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में जो योजनाएं बनी और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उनको लेकर हम सबको जनसंपर्क करना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी का विश्वास है कि भारत संपूर्ण विकसित राष्ट्र की श्रेणी में होगा तो वो श्री मोदी के नेतृत्व में ही होगा। श्री साव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सर्वाधिक लीड हम सभी का संकल्प होना चाहिये। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने की बात कहते हुए कहा कि इस समय कांग्रेस के पास न नेतृत्व है न नीति है नीयत है। आप सभी भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लेकर मतदान होते तक तन मन से एक जुट होकर अपने कार्यक्षेत्र में जुटे रहिये। भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित हो जायेगी। संचालन मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली, आभार प्रदर्शन महामंत्री प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ और शक्ति केन्द्र बूथ समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण और भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news