महासमुन्द

सोनाखान आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने संजीव
17-Apr-2024 2:36 PM
सोनाखान आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने संजीव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 17 अप्रैल।  सोनाखान आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बारनवापारा के संजीव कुमार ठाकुर की नियुक्ति की गई है।यह नियुक्ति आदिवासी कांग्रेस बलौदा बाजार के अध्यक्ष आशा ध्रुव द्वारा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीशगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं बिंद्रानवा गढ़ के विधायक जनक ध्रुव एवं आदिवासी कोंग्रस के राष्ट्रीय सह संयोजक संतोष दीवान की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार आशा ध्रुव के द्वारा बरनावा पारा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संजीव कुमार ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष सोनाखान (आदिवासी कांग्रेस )के पद हेतु नियुक्त किया है।

श्री ठाकुर को अध्यक्ष बनाये जाने पर अमरध्वज यादव, सरपंच ढेबी पुरषोत्तम प्रधान, इंदल दीवान,राजकुमार दीवान (सरपंच मोहदा ), हेमकुमार दीवान, अनिरुद्ध दीवान सरपंच आमगांव, युधिष्ठिर नायक (ब्लॉक कांग्रेस सोनाखान अध्यक्ष )भिखम ठाकुरजनपद सदस्य, संकर लाल, सुन्दर, सुरेश यादव सरपंच मुरुमडीह, दिनेश ठाकुर (पूर्व जनपद सदस्य ), सम्पत ठाकुर (सरपंच बार ), धरम रात्रे, अश्वनी केवर्त, प्रताप दीवान, किसान नेता रतनलाल डडसेना, नंदकुमार, प्यारी, प्रमोद साहू, संजय सुमन चौहान, संजय गोयल, मोहित चौधरी, सुनील साहू, प्रेमशीला नायक, कृपाल ठाकुर, माधव तिवारी,आदि सभी कांग्रेस कार्य कर्ताओ एवं सभी क्षेत्रवासियों ने बधाई प्रेषित की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news