महासमुन्द

जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ चुका, हमें केवल सांसद नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनना है-साय
17-Apr-2024 3:17 PM
जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ चुका, हमें केवल सांसद  नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनना है-साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अप्रैल।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस ने अनेक वादे किये थे। पांच साल तक उन वादों को पूरा करने का अवसर भी मिला, लेकिन उन्होंने वादा पूरा नहीं किया। बल्कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार व अपराध का गढ़ बना दिया। कोयला, शराब, नरवा गरवा घुरवा बारी के नाम से कई घोटाले किये। परिणाम स्वरूप कांग्रेस के कई नेता व उनके समर्थक भ्रष्ट अधिकारी जेल में हैं। 

श्री साय ने नई मण्डी प्रांगण में कल जनसभा को संबोधित किया और देश के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जिताने की अपील की। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने 5 वर्षों में केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और जनता को छलने का कार्य किया है। इसलिए अब जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ चुका है। हमें केवल सांसद नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनना है। यह देश का सौभाग्य है कि एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानते हैं। सबका साथ, सबका विकास की बात करते हुए गरीब, किसान, मजदूर आदि सभी वर्ग के लिए रात.दिन चिंता करते हैं। इसलिए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनने के लिए सरायपाली की बहू और बसना क्षेत्र की बेटी भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौधरी को अपना आशीर्वाद दें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बीते वित्तीय वर्ष में पीएम आवास का पैसा लौटा दिया था और आवास बनाना बंद कर दिया था। लेकिन भाजपा सरकार आते ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दे चुके हैं। जिसके लिए चुनाव के बाद से राशि आना शुरू हो जाएगी। कांग्रेस द्वारा महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना देने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि वे सरासर झूठ बोल रहे हैं और पहले से ही जनता को छलने वाली कांग्रेस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। 

सीएम ने कहा कि वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष थे, तब सरायपाली आए थे। तब पालिका अध्यक्ष चन्द्रकुमार पटेल ने उनकी खूब आवभगत की थी। इसकी सराहना करते हुए मंच से ही श्री पटेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि वे सरायपाली की बहू और बसना की बेटी हैं। इसलिए इस लोकसभा क्षेत्र से उन्हें विशेष जुड़ाव है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम चुनने के लिए भाजपा का साथ देने की अपील की। सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, लोकसभा चुनाव प्रभारी मोतीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकी दीवान, जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर, भाजपा नेता प्रमोद सागर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, चन्द्रशेखर शुक्ला, लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल, विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, त्रिलोचन पटेल, रामलाल चौहान व हरिदास भारद्वाज, संजय शर्मा, छत्तर सिंह नायक, कामता पटेल, धनेश नायक, रुक्मणी पटेल, टीकाराम पटेल, स्वर्ण सिंह सलूजा, गुंजन अग्रवाल, मंत्री प्रधान, विजय प्रधान, भूपेश सलूजा, संजय डडसेना, विद्याचरण चौधरी, प्रदीप साहू, उपेंद्र चौधरी, नीलेन्द्र बहादुर सिंह, सुशीला पटेल, धर्मेंद्र चौधरी, विदित धनानिया, काले शर्मा, नरेन्द्र सलूजा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा एवं आभार प्रदर्शन नपाध्यक्ष चन्द्रकुमार पटेल ने किया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news