दुर्ग

जलकर जमा नहीं करने वालों पर गिरेगी गाज, जांच में मिले 84 सौ प्रकरण
16-Jun-2024 9:56 PM
जलकर जमा नहीं करने वालों पर गिरेगी गाज, जांच में मिले 84 सौ प्रकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,16 जून।
नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र  अंतर्गत शहरी क्षेत्र में जलकर वसूली अभियान चलाने की तैयारी में है। शहर क्षेत्र में पानी आपूर्ति नगर निगम द्वारा की जा रही है।पानी के बदले में निगम द्वारा शुल्क लिया जाता है, वहीं कुछ लोग  जलकर अदा नहीं कर रहे हंै। जिससे जलकर की राशि बकाया बढ़ता जा रहा है।निगम द्वारा लोगों को नियमित रूप से जलापूर्ति की जा रही है।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर द्वारा घर-घर सर्वे कर अवैध नल कनेक्शन व जलकर जमा नहीं करने वालो को चिन्हित किया जा रहा है। 

सर्वे के समय प्रपत्र में इस बात का साफ उल्लेख करना होगा कि अमृत मिशन के तहत किये गए कनेक्शन वैध है या अवैध।अवैध कनेक्शन पाए जाने पर उस मकान मालिक के खिलाफ निगम नोटिस जारी कर अर्थदंड के साथ साथ नल कनेक्शन को वैध किए जाने की कार्रवाई करेगी। बहाना बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि ऐसे मकान मालिकों को चिन्हित किया जाये।जिनके यहाँ पूर्व से नल कनेक्शन होने के बाद भी जल आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने या फिर नल से पानी नहीं आने का बहाना बनाकर जलकर की राशि निगम कोष में जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे हितग्राहियों को भी जलकर की बकाया राशि को जल्द जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। शहर क्षेत्र में सर्वे का कार्य सभी जोन के वार्डो में शुरू कर कार्रवाई किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक नल का उपयोग कर नल टैक्स नही देने वाले हितग्राही के विरुद्ध कार्रवाई होगी। निगम के डिमांड रजिस्टर में 8458  नल का डिमांड दर्ज है परन्तु इनके द्वारा जलकर का टैक्स जमा नहीं किया जा रहा हैं। जिसके कारण निगम को जलकर की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके अलावा अवैध कनेक्शन तथा ऐसे करदाता भी है जो स्वयं के बोर का पानी के उपयोग करने एवम पानी कम आने के नाम पर जलकर की राशि का भुगतान नहीं कर रहे है।

ज्ञत हो कि बिना अनुमति के नल कनेक्शन देने वाले ठेकेदार के विरुद्ध लायसेंस निरस्त करने तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही किया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर क्षेत्र के जलकर दाताओं से अपील कर कहा कि कार्रवाई से बचना हो तो जलकर की राशि नगर निगम के कोष में जमा कर देवे जिसके लिए वार्ड क्रमांक 01 से 60 तक के समस्त जनप्रितिनिधियों से भी विनम्र निवेदन है कि अपने वार्ड में अवैध नल कनेक्शन की जानकारी हो तो जलकार्य निरीक्षक राजूलाल चंद्राकर से या अपने वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षको से सम्पर्क करते हुए वैध करा कर रसीद प्राप्त करने प्रेरित करें। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news