बलरामपुर
शांति और सद्भावपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील
14-Jul-2024 9:57 PM
![शांति और सद्भावपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील शांति और सद्भावपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1720974438-007.jpg)
रामानुजगंज, 14 जुलाई। थाना परिसर में मोहर्रम त्यौहार से पहले शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित अन्य नागरिक शामिल हुए।
रामानुजगंज थाना प्रभारी ललित यादव ने शांति समिति की बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों में आपसी सौहार्द की व्यवस्था निर्मित करने के लिए आज थाना कैंपस में तहसीलदार और अन्य नागरिकों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई थी। शांति और सद्भावपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील किया गया है।