बलरामपुर

अलखडीहा जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई
22-Jul-2024 8:43 PM
अलखडीहा जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 22 जुलाई। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अलखडीहा के पास मुख्य मार्ग में गत रात जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। लगभग 30 पेड़ों की कटाई यहां की गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काटे पेड़ों को कब्जे में ले लिया है और कटाई करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

 वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि इस कटाई में लगभग 15 से 20 लोग शामिल हो सकते हैं। उनका मानना है इसमे किसी तस्कर गिरोह का भी हाथ हो सकता है।

पहली बार ऐसा हुआ है कि सडक़ किनारे धड़ल्ले से पेड़ों की इस तरह अंधाधुंध कटाई की गई है। हरे भरे विशाल पेड़ों को किसने काटा है इसका पता अब तक नहीं चल सका है। वन विभाग मामले की जाँच में जुटी है। विभाग द्वारा काटे गए पेड़ों को जब्त कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news