बलरामपुर

योजनाओं को जनता तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण-रामविचार
17-Jul-2024 11:05 PM
योजनाओं को जनता तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण-रामविचार

जिला कार्यसमिति की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर,17 जुलाई। बलरामपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को कृषि मंत्री रामविचार नेताम,सांसद चिंतामणि महराज,विधायक सकुंतला सिंह पोर्ते,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिसुन सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में बैठक अयोजित की गई।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चाओं की जिला कार्यसमिति अपेक्षित कार्यकर्ताओं का विकास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ाती है। पार्टी की रीति नीति एवं शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

जिला कार्य समिति बैठक में राजनीति प्रस्ताव, प्रधानमंत्री तीसरी बार निर्वाचित होने की प्रस्ताव, आगामी संघटनात्मक कार्य योजना एवं अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में प्रतापपुर विधायक शकुंतला  पोर्ते ने राजनीतिक प्रस्ताव पर अपना उद्बोधन दिया। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्र के शासन की योजनाओं को एवं अन्य विषयों पर प्रस्ताव रखा।

जिला कार्यसमिति बैठक में जिला संगठन प्रभारी अखिलेश सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामकिशुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा,कृष्ण गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी,जयप्रकाश गुप्ता,अजित सिंह,कन्हैया लाल अग्रवाल,अरूण केशरी, जिला महामंत्री दिन्नानाथ यादव,पिछड़ा वर्ग मोर्चा शैलेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल, धीरज सिंह देव, भानू दिक्षित, बीडी लाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गौतम सिंह,मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, मिडिया सह प्रभारी अजय यादव, भाजयुमो जि़ला महामंत्री शुभम् सोनी , अश्वनी गुप्ता,मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी, शर्मीला गुप्ता, सुखदेव सिंह, महेंद्र गुप्ता, दिनेश पैकरा, अनिल दुबे, प्यारे लाल जायसवाल, संजय जायसवाल, पुरंजय मिश्रा, सहित समस्त पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news