बलरामपुर

कला संस्कृति का विस्तार कर रही संस्कार भारती— चिंतामणि महराज
18-Jul-2024 10:51 PM
कला संस्कृति का विस्तार कर रही संस्कार भारती— चिंतामणि महराज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 18 जुलाई।  डिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, भाजपा बलरामपुर मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी, भाजपा जिला महामंत्री दीनानाथ यादव, जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, भाजपा नेता गोपाल मिश्रा, भाजपा नेता शैलेश गुप्ता, संस्कार भारती जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष पुष्पांजली एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इसी कड़ी में मंचस्थ अन्य सभी अतिथियों का स्वागत भी किया गया।

 चिंतामणि महाराज ने कहा कि संस्कार भारती के द्वारा क्षेत्र के लोक कला को जीवंत रखने का कार्य किया जा रहा है। श्री महाराज ने बताया कि मेरी शिक्षा संस्कृत से हुई है और मैंने अपनी शिक्षा में पढ़ा है कि संगीत भगवान शिव की डमरू से उत्पन्न हुआ है। संगीत से जुड़े कला साधक ईश्वरीय कार्य में लगे हुए हैं। समाज में लोगों को आगे जाकर कला साधकों का सम्मान करना चाहिए। समाज के नैतिक मूल्यों की रक्षा कला साधकों के द्वारा की जा सकती है तथा अन्य विकृतियों को कला साधना के माध्यम से दूर किया जा सकता है।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित ने अपने उद्बोधन में संस्कार भारती की सराहना करते हुए मेरे द्वारा निरंतर संस्कार भारती के कार्यों में जाना हुआ है संस्कार भारती का कार्य इसी तरह चलता रहे यह समाज के लिए आवश्यक कार्य है। संस्कार भारती के जिला महामंत्री मनोज तिवारी के द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले बद्री यादव को सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें सामरी से नागपुरी के प्रसिद्ध गायक दिनेश नाग और भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक शंकरगढ़ के संतोष यादव की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्कार भारती के सामाजिक सद्भावना प्रमुख सुनील गुप्ता की उपस्थिति में शबरी के राम नामक नाटक की प्रस्तुति राजदेव यादव रामचंद्रपुर की टीम के द्वारा प्रस्तुत की गई जिसे लोग देख कर भाव विभोर हो गए। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक महेश कुमार के देखरेख में बलरामपुर शिशु मंदिर की छात्राओं के द्वारा किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। संस्कार भारती के दो गीतों पर ऑडिशन नृत्य की प्रस्तुति कुसमी के आए हुए कला साधकों के द्वारा की गई। शिव तांडव की खूबसूरत प्रस्तुति खुशी गुप्ता के द्वारा की गई। बलरामपुर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों के द्वारा सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए जागरूक नाट्य प्रस्तुत किया गया जिसकी लोगों ने काफी सराहना की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news