दुर्ग

बारदाने संकट के बीच किसान भी जुगाड़ में जुटे
05-Jan-2021 5:15 PM
बारदाने संकट के बीच किसान भी जुगाड़ में जुटे

दुर्ग, 5 जनवरी। बारदाने की संकट के चलते जिले के कई उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी बंद होने के कगार पर है। ऐसी स्थिति में किसानों के बारदाने पर भी धान खरीदी किए जाने का ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद धान विक्रय करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। किसान भी बारदाने के जुगाड़ में जुट गए हैं। 

बाजार में प्रति बारदाना 22 से 30 रुपये की दर से मिल रहा है। वहीं किसान को शासन प्रति बारदाना 15 रुपये दे रहा है। गौरतलब है कि जिले में कुछ दिनों की धान खरीदी के लायक ही बारदाना शेष है। बारदाना के अभाव में उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी बंद होने के कगार पर है। जिले में लगभग आधे उपार्जन केंद्रों में बारदाना की संकट की स्थिति है। खाद्य विभाग के अधिकारियों की माने तो बारदाना के के संकट की स्थिति के चलते धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के बारदाने में भी धान की खरीदी शुरू कर दी गई है। राजनांदगांव एवं बालोद जिले में पहले से ही किसानों के बारदाने में खरीदी शुरू हो गई है। 

यहां के किसान  दुर्ग जिले से भी बारदाने का उठाव कर रहे हैं। अब दुर्ग जिले में भी बारदाने की संकट के बाद यहां के किसानों को भी अपने धान विक्रय करने के लिए बारदाने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। किसानों के बारदाने में भी धान खरीदी शुरू किए जाने के पश्चात  बारदाना विक्रेता व्यापारियों ने भी बारदाने की दर में वृद्धि कर दी है जो बारदाने 20-22 में मिलता था वह अब 26-27 रुपये में बेच रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news