धमतरी

पंचायत सचिव-रोजगार सहायक हड़ताल पर, सद्बुद्धि हवन यज्ञ
09-Jan-2021 4:01 PM
पंचायत सचिव-रोजगार सहायक  हड़ताल पर, सद्बुद्धि हवन यज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 जनवरी।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर जनपद इकाई पंचायत सचिव संघ नगरी ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के 12 वें दिन अपने एक सूत्रीय दो वर्ष परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण हेतु धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक संघ भी कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन करते हुए अपने तीन सूत्रीय जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं।

गुरुवार को प्रांतीय निर्देशानुसार मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दिलाने के लिए तथा सचिवों और रोजगार सहायको की मांगों के उचित निराकरण करने हवन ,यज्ञ ,पूजा किया गया जिसमें शत प्रतिशत पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकोम ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।

नगरी विकास खण्ड पंचायत सचिव की ओर से साथ अध्यक्ष अनित कुमार नेताम सचिव खूबचंद बधेल प्रमोद महिलांगे कोषाध्यक्ष शंभु साक्षी सहसचिव कहैया निषाद साथी ने बताया साथ और अन्य पंचायत सचिव भी यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान किया ताकि मुख्यमंत्री को मां सरस्वती और यज्ञ भगवान सद्बुद्धि प्रदान करें और उचित पहल करें।

यज्ञ कार्यक्रम में महाराज चिंटू पंचायत सचिव के द्वारा मंत्रोच्चारण कर यज्ञ सम्पन्न कराया गया जिसमें प्रेम लाल नेताम भूपेंद्र साहू हीरालाल मरकाम निर्मल कुमार सुकदेव भारती सुखदेव भीखराय कुलदीप बिरेंद्र कुमार विनोद कुमार खुश्बू साहू विष्णु बधेल खि़लानन्द नावरगे पीलाराम सेन हरीश चंद्र साहू थानुराम देवांगन कन्हैया लाल मरकाम रामकुमार केशव लाल मरकाम राधेलाल सोनुउ राम मरकाम मोहन नागेश लखनऊराम मरकाम धनुष नेताम विष्णु नारायण हलेश प्रजापति रूपचंद बलराम नेताम साथ रोजगार सह्ययक संघ अध्यक्ष डोमार सिंह देवांगन सचिव भोमराज साहू उपअध्यक्ष रविकला साहू सहसचिव दीपक कुमार जैन कोषाध्यक्ष परमेश्वर साहू रोशन लाल साहू साथ समस्त सचिव हड़ताल डटे रहे 
हडताल पर बैठे सचिव और रोजगार सहायक संघ ने धरनास्थल पर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने हवन यज्ञ पूज में पूर्ण आहुति दी कराया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news