धमतरी

केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
19-Jan-2021 4:51 PM
केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

धमतरी में महिला किसान दिवस आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 जनवरी।
संयुक्त किसान मोर्चा धमतरी के तत्वधान में भी 22 सितंबर से चल रहे खेती बचाओ आंदोलन के तहत दिल्ली किसान आंदोलन के आह्वान पर गांधी मैदान कचहरी चौक धमतरी में भी महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए किया इस अवसर पर सर्वप्रथम संयुक्त किसान मोर्चा के सलाहकार अधिवक्ता शत्रुहन  साहू मंच का संचालन करते हुए भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर श्री साहू ने  भाजपा की सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए तीनों कृषि कानून को जन विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार को अडानी और अंबानी के इशारे पर काम करना बताया। महिला किसान ममता तिवारी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। महिला किसान ईश्वरी धु्रव ने कहा कि तीनों कृषि बिल जन विरोधी कानून है जिसे वापस लेना ही एकमात्र उपाय है। हम किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं और सरकार से मांग करते हैं, वह इस कानून वापस ले।

इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के टिकेश्वर साहू, भुनेश्वर साहू, मनोज भतपहरी यदुनंदन साहू, रसूल खान, अशफाक अली हाशमी, सतवंत महिलांग, निशांत भट्ट, ललित नगारची, मनोज नगारचि, युगल किशोर ने किसान दिवस के अवसर पर तीनों काले कानून की वापसी की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोगों को झूठे और भगोड़ा करार देते हुए कृषि बिल पर चर्चा के लिए चुनौती दी। इस अवसर पर महिला किसान ममता तिवारी, ईश्वरी धु्रव , बुधनतीन बाई तिजिया साहू, रुखसाना शिवबती भगवती ध्रुव श्यामा बाई पटकन बुधिया ग्रुप जमुना सरस्वती अनीता संगीता सुनीता सुनीता डेरहीन रामशिला ललिता बाई एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news