धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 फरवरी। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव की अनुशंसा पर सिहावा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 148 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। जिस पर कांग्रेसियों ने सिहावा विधायक के प्रति आभार जताया।
सिहावा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर पीसीसी सदस्य लखन लाल धु्रव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव कैलास नाथ प्रजापति, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल अखिलेश दुबे, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड डीहु राम साहू, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, अख्तर खान, सुरेंद्र धनंजय, श्याम सुंदर सिन्हा,अध्यक्ष युवा कांग्रेस कुलदीप साहू, अध्यक्ष एनएसयूआई अदित्य तिवारी, अध्यक्ष महिला कांग्रेस विमला मरकाम, अब्दुल जब्बार खान,जीवन नहाटा,राम भरोस साहू,भानेन्द्र ठाकुर, माखन भरेवा, निकेश ठाकुर,कैलाश जैन,कमलेश मिश्रा,राघवेंद्र वर्मा,जि.स. मीणा बंजारे, भरत निर्मलकर,पेमन स्वर्णबेर,नरेश छेदैय्या,असकरण पटेल,राजेन्द्र ठाकुर,राजू सोम,जियाउद्दीन रिज़वी, प्रफुल्ल अमतिया,जितेंद्र धु्रव, सोहन चतुर्वेदी,सचिन भंसाली,अनवर रजा,पम्मी ठाकुर, शकुंतला ठाकुर, नन्दनी कंचन,अनुसूइया साहू,बुधनतीं,रेणु शर्मा, तामेश्वरी मरकाम,सविता सोन,मनीष तिवारी,तेजेन्द्र भट्ट,सोनू चौहान, अकरम खान, भीष्म यादव, प्रदीप सोन,सलमान रजा,सोहेल मंसूरी,नदीम अली,ईशु अली,प्रमोद कुंजाम, अंकुश देवांगन,डिगेंद्र चिण्डा, आदित्य ठाकुर सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेसजनों ने सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव के प्रति धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया है।