धमतरी

रूपेश साहू के निधन पर भाजपाईयों ने शोक जताया
14-Apr-2021 7:39 PM
 रूपेश साहू के निधन पर भाजपाईयों ने शोक जताया

नगरी, 14 अपै्रल। भाजपा मंडल कुकरेल के वरिष्ठ नेता, किसान मोर्चा कुकरेल मंडल के पूर्व अध्यक्ष रूपेश साहू  (सलोनी वाले ) कोरोना प्रकोप से लंबी लड़ाई उपरांत अस्पताल में उनका दुखद निधन हो गया। 

श्री साहू पूर्व में मंडी उपाध्यक्ष एवं साहू समाज के पदाधिकारी भी रह चुके है। उनके निधन की खबर से गृह ग्राम सलोनी में सन्नाटा पसर गया है। पूरा गांव शोक में डूब गया है।उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने कहा कि रूपेश साहू भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। पार्टी से मिले दायित्वों को उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया और संगठन की मजबूती के लिए काम किया।उनका असमय चला जाना भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।भाजयुमो मंडल कुकरेल के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य सलोनी शैलेन्द्र साहू ने श्री साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। 

उनके आकस्मिक निधन से गांव, समाज एवं पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। श्री साहू ने कुकरेल मंडल में भाजपा संगठन को मजूबती प्रदान किया।
श्री साहू के निधन पर पूर्व विधायक पिंकी शाह, जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, महामंत्री द्वय कविंद्र जैन, प्रकाश बैस, पूर्व महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री द्वय राजेन्द्र गोलछा,प्रेमलता नागवंशी, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी, मंडल अध्यक्ष गण टेलेश्वर ठाकुर, मोहन नाहटा, विजय यदु, अकबर कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता रामदयाल साहू, रवि दुबे,विकल गुप्ता,कमल डागा, नंद यादव,राजा राम मंडावी, फत्तेलाल धु्रव,महेश गोटा, मोहन पुजारी, प्रतिमा देवांगन,सुलोचना साहू,अंचला यदु,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष आराधना शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा,महामंत्री गण रामगोपाल साहू, हृदय साहू, मनोहर दास मानिकपुरी,राकेश चौबे, भाजयुमो मंडल नगरी अध्यक्ष राजेश नाथ गोसाई, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम यदु,प्रदेशकार्यसमिति सदस्य भाजयुमो द्वय निखिल साहू,घनश्याम साहू, सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत नगरी विकास बोहरा, पार्षद सुनील निर्मलकर,श्रीमती पूनम छाबड़ा, बलजीत छाबड़ा, कुमार नायर,अशोक संचेती,तुलसी साहू, प्रदीप जैन, गुरुप्रसाद साहू,भानु प्रताप साहू, शेखर अडिल,मौर्यध्वज सेन, संत कोठारी,गौरव तिवारी, राजा पवार सहित सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपाईयों ने शोक जताया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news