धमतरी

कांग्रेसियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को गुलाब फूल भेंट किया
27-Apr-2021 7:26 PM
कांग्रेसियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को गुलाब फूल भेंट किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 अप्रैल।
कांग्रेसियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को गुलाब फूल भेंट किया। कांगे्रसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी के इस दौर में भी आपदा को अवसर में बदलते हुए कोविड वैक्सीन को राज्य सरकारों को मनमाने दर पर देकर व्यापार कर रही है। 

मोदी सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री(प्रभारी संगठन) चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुकरेल टेलेश्वर ठाकुर को अखिलेश दुबे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य करण चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के सचिव छबीलाल सिन्हा द्वारा गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया और उनसे निवेदन किया कि केंद्र सरकार से कहे की कोरोना वैक्सीन न्यूनतम दरों पर राज्य सरकारों को उपलब्ध कराएं ताकि आम जनमानस को वैक्सीन का आर्थिक बोझ ना सहन करना पड़े।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news