धमतरी

केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने हर मोर्चे पर नाकाम-डॉ.लक्ष्मी धु्रव
06-Jun-2021 5:05 PM
केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने  हर मोर्चे पर नाकाम-डॉ.लक्ष्मी धु्रव

नगरी, 6 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 5 जून को सिहावा विधानसभा के चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, बेलरगांव, कुकरेल एवं मगरलोड  द्वारा केन्द्र सरकार की खराब नीतियों के वजह से बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ वर्चुअल विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने घरों, आफिस से इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई को रोकने हर मोर्चे पर नाकाम रही है। आज खाद्य तेल से लेकर पेट्रोल -डीजल के दाम आसमान छू रहे है। आमजनता पर कोरोना महामारी के साथ साथ महंगाई कहर बन कर टूटी है। जनता के साथ केन्द्र की सरकार ने सिर्फ अन्याय किया है, उन्हें जनता की मूल समस्या महंगाई से अब कोई वास्ता नहीं रहा।

कांग्रेसियों ने कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी और दूसरी तरफ मोदी निर्मित महंगाई, दोनों ही देशवासियों के दुश्मन बने हुए हैं। खाद्य पदार्थों से लेकर तेल के भाव आसमान छू रहे हैं। मोदी सरकार देशवासियों की मदद करने की बजाय कोरोना संकटकाल में मंहगाई का बोझ बढ़ा कर आम जनता के जेब में डाका डालने में लगी है।

वर्चुअल धरना प्रदर्शन में अपने-अपने निवास से सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शोभी राम नेताम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के अध्यक्ष अखिलेश दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड डीहू राम साहू,विधायक प्रतिनिधि रूद्रप्रताप नाग, अख्तर खान, सुरेन्द्र धनंजय, श्याम सुंदर सिन्हा,जनपद उपाध्यक्ष मगरलोड राजेश साहू, कैलाश जैन,करण चंद्राकर,राजेंद्र सोनी, कमलेश मिश्रा, नारद साहू, बिसहत साहू, डाकवार साहू, राजेंद्र साहू, फुलजी सिन्हा, एल्डरमेन भरत निर्मलकर, नरेश छैदेहा, पेमन स्वर्णबेर, जनपद सदस्य उमेश देव, टेश्वर धु्रव, पंकज धु्रव, दिशा धु्रव, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, सविता सोन, नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष प्रतिनिधि खिलावन साहू, राजू सोम, माखन भरेवा, अय्यूब खान, रामकुमार सरोज, आसिफ खान, महेंद्र धनुसेवक, शांतनु कोसरे, सुभाष साहू, पिंकी यदु, छबिलाल सिन्हा, नारद धु्रव, कुकरेल ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज साहू, लक्ष्मी साहू, दिलीप सोनी, तेजेन्द्र भट्ट, सोनू चौहान, सलमान रजा, प्रदीप सोन, त्रियांश प्रजापति, पप्पू सेन सहित सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र की भाजपा शासित नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते तख्ती हाथ में लेकर प्रदर्शन किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news