सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 15 मई
15-May-2021 12:55 PM
हर दिन हॉट सीट 15 मई

1. निम्नलिखित राज्यों में से कौन सा राज्य अपेक्षाकृत बाढ़ से प्रभावित नहीं होता?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) असम (स) राजस्थान (द)उड़ीसा  
2. ओजोन परत में सबसे बड़ा छिद्र कहां पाया गया?
(अ) हिमालय (ब) अंटार्टिका (स) आस्ट्रेलिया (द) ग्रीनलैंड 
3. भारत में रेशम-उद्योग के मुख्य केंद्र निम्रांकित में से कौन से हैं?
(अ) श्रीनगर (ब) अमृतसर (स) तांजावर (द) उपर्युक्त सभी
4. बाजार का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? 
(अ) रिकार्डो ने (ब) जे.बी.से ने (स) एडम स्मिथ ने (द)टी. आर. माल्थस ने
5. आपात उद्घोषणा के प्रवर्तन के समाप्त होने पर लोकसभा की अवधि अधिकतम कितनी बढ़ सकती है?
(अ) एक वर्ष तक (ब) दो वर्ष तक (स) छ: माह तक (द)तीन वर्ष तक
6. बर्फ का एक विशाल खंड जो समुद्र में तैरता रहता है?
(अ) हिमनद कहलाता है (ब) प्रवाह कहलाता है (स)बर्फ का पिण्ड कहलाता है (द) इनमें से कोई नहीं
7. प्रोटीन का निर्माण किससे होता है?
(अ) कार्बोहाइड्रेट से (ब) वसा से (स)अमीनो अम्ल से (द)बेंजीन से
8. कम्यूनिस्ट विचारधारा की आधार पुस्तक है?
(अ) डिवाइन लाइफ (ब) लाइफ डिवाइन (स) दास केपिटल (द) इनमें से कोई नहीं
9. आंख में पलक कैमरे के किस भाग की तरह कार्य करती है?
(अ) फिल्म की तरह (ब)लैंस की तरह (स) शटर की तरह (द) इनमें से कोई नहीं
10. भारत में अनेक राष्ट्रीय अभयारण्य, बोटनीकल पार्क, जूलोजीकल पार्क आदि स्थित है। उनमें से एक पद्मानायडू जूलॉजीकल पार्क है। यह कहां स्थित है?
(अ) नैनीताल में (ब) गंगटोक में (स) दाजिंलिंग में (द)श्रीनगर में
11. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यौगिक है?
(अ) हवा (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
12. अमोघवर्ष किस राजवंश से संबंधित था?
(अ) परमार वंश से (ब) राष्ट्रकूट वंश से (स) चालुक्य वंश से (द) पल्लव वंश से
13. रेडियेटर का क्या कार्य है?
(अ) इंजन को गर्म करना (ब) इंजन को ठंडा करना (स) विकिरण रोकना (द) इंजन की निपुणता बढ़ाना
14. डि-हाइडे्रशन किसे कहते हैं?
(अ) नमक की कमी को (ब) खून की कमी को (स) पानी की कमी को (द) लवण की कमी को
15. महात्मा गांधी के बारे में सही क्या है?
(अ) भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में अहिंसा की नीति से वे संतुष्ट थे (ब) वे देश के शांतिपूर्ण विभाजन से संतुष्ट थे (स)वे देश की शांतिपूर्ण स्वाधीनता से संतुष्ट थे (द) वे देश के लिए स्वाधीनता प्राप्त करने से संतुष्ट थे
16. वृंदावन किस देवता से संबंधित है?
(अ)कृष्ण (ब) विष्णु (स) शिव (द) इनमें से कोई नहीं
17. गुरूत्वाकर्षण के भीतर मुक्त रूप से गिरता हुआ एक व्यक्ति अपने हाथ से एक गेंद छोड़ता है। निम्रांकित में से कौन-सा उत्तर सही है? गेंद 
(अ) उसके साथ-साथ नीचे गिरती है (ब)उसके साथ ऊपर जाती है (स)स्थिर रहती है (द) ऊपर-नीचे जाती है
18. इलबर्ट बिल किस उद्देश्य से पारित हुआ?
(अ) प्रेस के अधिकार कम करने (ब)भारतीय राष्ट्रवादियों को गिरफ्तार करने (स) भारत को स्वाधीनता देने (द) रंग भेद पर आधारित न्यायिक अयोग्यता को समाप्त करने
19. शाहजहां इनमें से किसके लिए अधिक प्रसिद्ध हैं?
(अ)लोगों को पक्षपातहीन न्याय (ब) स्थापत्य (स) चित्रकला  (द) इनमें से कोई नहीं
20. कोशिका केंद्रक की खोज किसने की थी?
(अ)रॉबर्ट हुक ने (ब) रॉबर्ट ब्राउन ने (स) वॉन मोहल ने (द) श्लाइडन ने
21. निम्रलिखित में कौनसा स्थान सूअर पालन से संबंधित है?
(अ)अलीगढ़ (ब)अलवर (स) कुथातुकुलम (द)उपरोक्त सभी
22. विटामिन सी का मानव शरीर में क्या कार्य है?
(अ) एस्कार्बिक एसिड को नष्ट करना (ब) एस्कार्बिक एसिड बनाना (स) फ्री रेडीकज मालीक्यूल्स नष्ट करना (द) फ्री रेडीकल मालीक्यूल्स बनाना
23. शिवाजी ने निम्रलिखित में से किसके विरूद्ध युद्ध नहींं किया?
(अ) बीजापुर के (ब) मुगलों के (स) कोनकन के (द) हैदराबाद के
24. समान आयतन के लिये सबसे कम क्षेत्रफल किस आकृति का होता है?
(अ) आयत का (ब) वर्ग का (स) गोले का (द) त्रिभुज का।
25. गरीबी की रेखा निर्धारित करने का आधार क्या है?
(अ) प्रति व्यक्ति आय (ब) प्रति व्यक्ति द्वारा किया गया व्यय (स) परिवार की आय (द) इनमें से कोई नहीं
26. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) समस्थानिक सदा रेडियो एक्टिव होते हैं (ब) ए-किरणें सदा ऋणावेशित होती हैं (स) बी-किरणें चुंबकीय क्षेत्र में विचलित हो जाती हैं (द) बाई-किरणें चुंबकीय क्षेत्र में विचलित हो जाती हैं 
27. एक सल्फर का परमाणु सल्फाइड आयन में परिवर्तित होता हैं, जब यह?
(अ) दो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है (ब)दो इलेक्ट्रॉन पृथक करता है (स) दो प्रोटॉन ग्रहण करता है (द) दो इलेक्ट्रॉन की साझेदारी करता है
28. नेत्र में रंग कणिकायें किस स्तर में पायी जाती हैं?
(अ)  स्केलेरोटिक में (ब) रेटिना में (स) कोरॉइड में (द) कोर्निया में

सही जवाब-1.(स) राजस्थान, 2.(ब) अंटार्टिका, 3.(द) उपर्युक्त सभी, 4.(ब) जे.बी. से ने, 5.(स) छ: माह तक, 6.(स) बर्फ का पिंड कहलाता है, 7.(स) अमीनो अम्ल से, 8.(स) दास केपिटल, 9.(स) शटर की तरह, 10.(स)दाजिंलिंग में, 11.(स)अमोनिया, 12.(ब) राष्ट्रकूट वंश से, 13.(ब)इंजन को ठंडा करना, 14.(स)पानी की कमी को, 15.(अ)भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में अहिंसा की नीति से वे संतुष्ट थे, 16.(अ)कृष्ण, 17.(द) ऊपर-नीचे जाती है,18.(अ)प्रेस के अधिकार कम करने, 19.(ब) स्थापत्य, 20.(ब) रॉबर्ट ब्राउन ने,  21.(द) उपरोक्त सभी, 22.(स)फ्री रेडीकज मालीक्यूल्स नष्ट करना, 23.(द) हैदराबाद के, 24.(स) गोले का, 25.(अ)प्रति व्यक्ति आय, 26.(अ)समस्थानिक सदा रेडियो एक्टिव होते हैं, 27.(अ)दो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है, 28.(स) कोरॉइड में। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news