सामान्य ज्ञान

संगलाख
03-Aug-2021 12:07 PM
संगलाख

संगलाख़ एक प्रकार का पर्वत है, जो हिन्दु कुश पर्वत शृंखला की एक शाखा है। इस से अफग़ानिस्तान की दो महत्वपूर्ण नदियां- हेलमंद नदी और काबुल नदी - उत्पन्न होती हैं। संगलाख़ शृंखला के सब से प्रमुख दर्रे का नाम  उनई दर्रा या  उनई कोतल  है। 
 संगलाख़  एक संयुक्त शब्द है - संग का अर्थ फ़ारसी में  पत्थर  होता है, यानी संगलाख़ का मतलब है लाखों पत्थरों वाला या  पत्थरीला ध्यान रहे के फ़ारसी का  संग शब्द अवस्ताई भाषा के मूल  असन  शब्द से आया है। क्योंकि संस्कृत ओर फ़ारसी दोनों हिन्द-ईरानी भाषा परिवार की बहने हैं इसलिए ठीक यही सजातीय शब्द संस्कृत में भी  अश्न रूप में मिलता है और ऋग्वेद में प्रयोगित है। इसका अर्थ भी  पत्थर  है।

भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण
भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक अग्रणी अनुसंधान संगठन है। यह अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे कर चुका है और अपने गौरवपूर्ण कार्यकाल में सामान्य तौर पर भारतीय जनता के और विशेषकर अत्यधिक कमजोर कहे जाने वाले वर्गों के जैव-सांस्कृतिक पहलुओं के क्षेत्रों में मानव विज्ञान संबंधी अनुसंधान में प्रयासरत रहा है। इनके अलावा सर्वेक्षण कई अन्य  गतिविधियों में लगा है, जिनमें नृजाति सामग्रियों और प्राचीन मानव कंकाल अवशेषों को एकत्र करना, उनका संरक्षण करना, उनकी देखरेख करना, उनके बारे में आंकड़े तथा दस्तावेज तैयार करना और उनका अध्ययन करना शामिल हैं। इन वर्षों में सर्वेक्षण ने कोलकाता स्थित अपने मुख्यालय और सात क्षेत्रीय केंद्रों, एक उपक्षेत्रीय केंद्र, एक स्थायी क्षेत्र केंद्र (स्टेशन) तथा आठ अन्य क्षेत्र केंद्रों (स्टेशनों) और नई दिल्ली के अपने कैम्प कार्यालय की मदद से लगातार अनुसंधान करते हुए ग्राम स्तर से जानकारियां एकत्र की हैं।
वर्ष 2004-05 के दौरान अनुसंधानकर्ता 10 वीं योजना की राष्टï्रीय परियोजनाओं-जीवमंडल रिजर्व में पर्यटन के सांस्कृतिक आयाम और पर्यटकों की रुचि के स्थलों के बारे में शोधकार्य में लगे रहे। इस वर्ष मुख्य ध्यान तीन जीवमंडल रि$जर्वों (अभयारण्यों) पर केंद्रित किया गया है। ये हैं- समन्वयवाद का अध्ययन, भारत में संयुक्त आवास (डॉर्मिटरी) प्रणाली, किशोरों का शारीरिक विकास और प्राचीन कंकाल अवशेषों तथा समकालीन जनता का डीएनए अध्ययन।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news