सामान्य ज्ञान

पंचवर्षीय परिकल्पना के जनक कौन थे?
04-Aug-2021 1:20 PM
पंचवर्षीय परिकल्पना के जनक कौन थे?

सोवियत संघ के नेता जोजफ़़ स्टालिन ने 1928 में पंचवर्षीय योजना की शुरुआत की थी। जब उन्होंने सत्ता संभाली तो सोवियत संघ काफ़ी पिछड़ा हुआ देश था। अधिकांश आबादी खेती करती थी और औद्योगीकरण नहीं के बराबर था।
स्टालिन के सलाहकारों ने कहा कि खेती के आधुनिकीकरण के लिए 250 हज़ार अतिरिक्त ट्रैक्टर चाहिए। उन्हें चलाने के लिए तेल की ज़रूरत थी। इसलिए 1928 में पहली पंचवर्षीय योजना लागू की गई जिसका उद्देश्य लोहा, इस्पात, मशीनें, बिजली और यातायात के साधनों का विकास करना था। स्टालिन ने बड़े मुश्किल लक्ष्य रखे थे जिन्हें प्राप्त करने के लिए बड़ी सख़्ती बरती जाती थी। जो लोग ये लक्ष्य प्राप्त न कर पाते उन्हें लेबर कैम्पों में भेज दिया जाता। नतीजा ये हुआ कि कोयले, तेल, बिजली और लोहे का उत्पादन कई कई गुना बढ़ गया।

देवरत्तम
देवरत्तम विशुद्ध रूप से लोकनृत्य है, जिसे अब तक तमिलनाडु के मदुराई जिले के कोडानगपट्टी के वीरापंड्या काटाबोम्मन राजवंश के वंशजों द्वारा बचाए रखा गया है। वस्तुत: यह वर्ष में एक बार मंदिर के नजदीक किया जाता था और वह भी केवल उस समाज तक ही सीमित था। 
लोक साहित्य के शोध विद्वानों ने यह पाया है कि देवरत्तम पुरातन तमिल राजाओं के प्राचीन मुन्थेर कुरूवाई और पिन्थेर कुरूवाई का मिश्रण है। यह युद्ध भूमि से राजा और उसकी सेना के विजयी होकर लौटने पर रथ के सामने और रथ पर किया जाता था। यहां तक कि कभी-कभी राजा और उसके सेना अधिकारी रथ के मंच पर नृत्य करते थे। सैनिक और नर्तकियां पंक्तियां बनाकर रथ के पीछे नृत्य करते थे।
अब, इस नृत्य में कोई गीत नहीं होते, परन्तु केवल उरूमी मेलम, थप्पू मेलम और कभी-कभी लम्बी बांसुरी के ताल पर नृत्य किया जाता है। इस नृत्य का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति नकली दाढ़ी व सीपियों (शेल्स) से सजा हुआ दांतों जैसा दिखने वाला मुखौटा लगाता है। वह पहले नृत्य करता है और दूसरे उसका अनुसरण करते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news