सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 4 सितंबर
04-Sep-2021 2:26 PM
हर दिन हॉट सीट- 4 सितंबर

1. सिलिका एवं एल्युमीनियम की अधिकता कहां मिलती है?
(अ) स्थल मंडल (ब) मिश्रित मंडल (स) बैरीस्फीयर मंडल (द) इन में से कोई नहीं
2. पृथ्वी की सतह के बिल्कुल नीचे वह स्थान क्या है, जहां से भूचाल का जन्म होता है, वह कहलाता है?
(अ) ऐपी सेंटर (ब)जेनी सेंटर (स) सीस्मिक सेंटर (द) फोकस
3. चक्रवात एक प्रकार की वायु भंवर है, जिसके केंद्र में पाया जाता है?
(अ) निम्न वायुदाब (ब) उच्च वायुदाब (स) समान वायु दाब (द)इनमें से कोई नहीं
4. चीन में सर्वाधिक टाइफून किन महीनों में आते हैं?
(अ) जनवरी से मार्च (ब) मार्च से जून (स) जुलाई से नवंबर (द) नवंबर से जनवरी
5. निम्न में से कौन सा एकमात्र गवर्नर जनरल या वायसराय भारत में मारा गया?
(अ) लॉर्ड मिण्टो प्रथम (ब) लॉर्ड माउण्टबेटन (स) लॉर्ड मेयो (द) लॉर्ड कार्नवालिस
6. निम्न में से किसने नाना साहब की उपाधि धारण की थी?
(अ) बालाजी बाजीराव (ब) बाजीराव प्रथम (स) बाजीराव द्वितीय (द) माधवराव
7. भारत में जब रेलमार्ग पहली बार प्रचलित हुए, उनका प्रमुख उद्देश्य था?
(अ) वाणिज्य एवं व्यापार को सुविधा प्रदान करना (ब) कृषि वाले खेतों को बाजार से जोडऩा (स) सैनिक संचार को अधिक अच्छा ओर अधिक गतिमान बनाना (द) सस्ता यात्री परिवहन प्रदान करना
8. पुरोहित वर्ग के प्रभाव से सर्वथा मुक्त रहने वाला दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान कौन था?
(अ) इल्तुतमिश (ब) फिरोजशाह तुगलक (स) अलाउद्दीन खिलजी (द) केकूबाद
9. महासागरों में सबसे बड़ा महासागर कौन सा है, जो पृथ्वी के एक - तिहाई हिस्से में फैला हुआ है ?
(अ) प्रशांत महासागर (ब)हिन्द महासागर (स)आर्कटिक महासागर (द) अटलांटिक महासागर
10. लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा निम्न में कौन सी है?
(अ) उर्दू (ब) तमिल (स) मलयालम (द) हिंदी
11. निम्नलिखित में से कौन सा शिपयार्ड भारतीय नौसेना के लिए युद्घपोत बनाता है?
(अ) कोचीन शिपयार्ड, कोचीन (ब) हिन्दुस्तान शिपयार्ड, विशाखापत्तनम (स) मझगांव गोदी, मुंबई  (द) गार्डन रीच वर्कशॉप, कोलकाता
12. अग्नि मंदिर निम्न में से किस समुदाय का पूजा स्थल है?
(अ) ईसाई (ब) यहूदी (स) पारसी (द) बौद्घ
13. महाबलीपुरम का प्रसिद्घ मंदिर किस प्रदेश में स्थित है?
(अ)मध्यप्रदेश में (ब) राजस्थान में (स) महाराष्टï्र में (द) तमिलनाडु में
14. महात्मा गांधी सेतु कहां स्थित है?
(अ) बिहार में (ब) उत्तरप्रदेश में (स) मध्यप्रदेश में (द) आंध्रप्रदेश में
15. निम्नलिखित में से कौन पक्षियों का महाद्वीप के नाम से जाना जाता है?
(अ) यूरोप (ब) ऑस्टे्रलिया (स) दक्षिणी अमेरिका (द) एशिया
16. तार सडक़ कब आसानी से टूट जाते हैं?
(अ) ग्रीष्म (ब) शीत (स)बारिश के मौसम में (द) व्यस्त ट्रैफिक के समय
17. किस देश में सर्वाधिक अम्लीय वर्षा होती है?
(अ) चीन में (ब) जापान में (स) नार्वे में (द) संयुक्त राज्य अमेरिका में 
18. चीन में लाल क्रांति किस वर्ष हुई थी?
(अ) वर्ष 1917 (ब) वर्ष 1949 (स) वर्ष 1959 (द) वर्ष 1962
19. चकमा निम्न में से किस देश के शरणार्थी थे?
(अ) पाकिस्तान (ब) श्रीलंका (स) बांग्लादेश (द) भूटान 
20. भारत में गर्वनर जनरल का कार्यकाल कब समाप्त हुआ?
(अ) 26 जनवरी 1950 (ब) 15 अगस्त 1947 (स) 20 जनवरी 1951 (द) 20 फरवरी 1948
21. पौराणिक आख्यानों के अनुसार किस देवता को शाप के कारण पीपल का वृक्ष बनना पड़ा  था ?
(अ) श्रीकृष्ण (ब) विष्णु (स) ब्रह्मïा (द) इंद्र
22.  उत्तराखंड में हिमालय क्षेत्र में नंदादेवी नामक शिखर दुनिया में कौन से नंबर का शिखर है?
(अ) पहले (ब) दूसरे (स) तीसरे (द)चौथे 
23. किस सल्तनकालीन सुल्तान ने सर्वप्रथम नहर निर्माण की दिशा में प्रयास किया?
(अ) अलाउद्दीन  खिलजी (ब) ग्यासुद्दीन तुगलक (स) फिरोजशाह तुगलक (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
24. सल्तनतकालीन किस वंश के शासकों ने  भूमि की नाप इकाई के लिए सिंकदरी गज का प्रयोग किया?
(अ) खिलजी वंश (ब) तुगलक वंश (स) सैयद वंश (द) लोदी वंश
25. भारत में सर्वप्रथम चर्खे के प्रयोग का प्रमाण निम्नलिखित में से किस समय मिलता है?
(अ) ग्यारहवीं सदी (ब) बारहवीं सदी (स) तेरहवीं सदी (द) चौदहवीं सदी
26. पोस्ट आफिस द्वारा प्रयोग किए जाने वाले पिन कोड में प्रथम अंक सांकेतिक है?
(अ)निश्चित वितरक डाक घर का (ब) निश्चित क्षेत्र का (स)निश्चित उप क्षेत्र का (द) इनमें से कोई नहीं
27. सर्वाधिक जैव विविधता कहां पाई जाती है?
(अ) कश्मीर घाटी में (ब) शांत घाटी में (स) सुरमा घाटी में (द) फूलों की घाटी में
28. एलर बार्डर का संबंध निम्नलिखित में से कौन से खेल से है?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबॉल (स) शतरंज (द) बैडमिंटन
29. परिवार नियोजन कार्यक्रम कब शुरु हुआ?
(अ) सन् 1952 में (ब) सन् 1960 में (स) सन् 1965 में (द) सन् 1970 में  

सही जवाब- 1.(अ) स्थल मंडल, 2.(द) फोकस, 3.(अ) निम्न वायुदाब, 4.(स) जुलाई से नवंबर, 5.(स) लॉर्ड मेयो, 6.(अ) बालाजी बाजीराव, 7.(अ) वाणिज्य एवं व्यापार को सुविधा प्रदान करना, 8.(स) अलाउद्दीन खिलजी, 9.(अ)प्रशांत महासागर, 10.(स)मलयालम, 11.(स)मझगांव गोदी, मुंबई, 12.(स)पारसी, 13.(द) तमिलनाडु में, 14.(अ) बिहार, 15.(स) दक्षिणी अमेरिका, 16.(स) बारिश के मौसम में, 17.(स)नार्वे में, 18.(ब) वर्ष 1949, 19.(स)बांग्लादेश, 20. (अ) 26 जनवरी 1950, 21.(ब)विष्णु, 22.(ब) दूसरे, 23.(द) उपरोक्त में से कोई नहीं, 24.(द)लोदी वंश, 25.(द) चौदहवीं सदी, 26.(ब) निश्चित क्षेत्र का, 27.(ब)शांत घाटी में, 28.(अ) क्रिकेट, 29. (अ) सन् 1952 में।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news