सामान्य ज्ञान

ब्राजील
07-Sep-2021 7:21 PM
ब्राजील

ब्रास़ील या ब्राज़ील  दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्वपूर्ण देश है। यह देश 50 उत्तरी अक्षांश से 330 दक्षिणी अक्षांश और 350 पश्चिमी देशान्तर से 740 पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा 7491 किलोमीटर की है।  यहां की अमेजऩ नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की  विविध प्रजातियां निवास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अत: यहां पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं।

ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससरक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् 1500 के बाद यहां उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहां की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास 1550 से 1640 के मध्य हुआ। 24 जनवरी, 1964 को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है।

7 सितम्बर 1822 ईसवी को ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है। पुर्तगाल ने 1494 ईसवी से ब्राज़ील पर क़बज़ा आरंभ किया। पुर्तग़ाल ने स्थानीय रेडइंडियन्स और अफ्रीक़ा से लाखों अश्वेतों को ब्राज़ील में खेती में लगाया 19वीं शताब्दी के आरंभ में जब पुर्तगाल पर नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हुआ तो पुर्तगाली तानाशाह अपने परिवार के साथ ब्राज़ील भाग गये जो पुर्तगाल का उपनिवेश था। बोनापोर्ट की पराजय के बाद पुर्तगाली तानाशाह अपने देश लौट गये। किंतु उनके पुत्र ब्राज़ील में उनके उत्तराधिकारी के रुप में बने रहे। पुर्तग़ाल के तानाशाह के पुत्र में ने वर्ष के बाद आज के दिन पुर्तगाल से ब्राज़ील की स्वाधीनता की घोषणा की और स्वयं को ब्राज़ील का नरेश घोषित किया। वर्ष 1889 में ब्राज़ील में लोकतंत्र की स्थापना हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news