सामान्य ज्ञान
अमरीका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी का नाम 9 सितंबर 1971 को तय हुआ था। यह नाम अमरीका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर ही रखा गया था। यहां पर डीसी का मतलब क्या होता है।
अमेरिका में आजादी के बाद जब राजधानी बनाने के मुद्दे पर चर्चा चली, तो पोटोमैक नदी के किनारे इसे तैयार करने का फैसला किया गया। मेरीलैंड और वर्जीनिया राज्यों ने यहां शहर बनाने के लिए जमीन दी और 9 सितंबर, 1791 को इस जगह को अमेरिका की राजधानी घोषित कर दिया गया।
डीसी का मतलब है, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया। अमेरिका की खोज क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी और उनके नाम का इस्तेमाल कई तरह से हुआ है। समझा जाता है कि कोलंबिया एक तरह से अमेरिका का प्रतीक चिह्न है।
वॉशिंगटन डीसी अब दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में एक बन चुका है। यहां की पहचान अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस से होती है।