सामान्य ज्ञान

हार्वर्ड विश्वविद्यालय
28-Jan-2022 10:25 AM
हार्वर्ड विश्वविद्यालय

हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर के कैंब्रिज में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है, जो इवी लीग का सदस्य है। इसकी स्थापना 1636 में औपनिवेशिक मैसाचुसैट्स कानून के तहत हुई।

हार्वर्ड अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है और वर्तमान में इसकी दस शैक्षणिक इकाइयां हैं। यह अमेरिका का पहला और सबसे पुराना निगम है। शुरुआत में यह न्यू कॉलेज या द कॉलेज ऑफ न्यू टाऊन के नाम से जाना जाता था। 13 मार्च, 1639 को इसका नाम बदलकर हार्वर्ड कॉलेज रखा गया। यह नाम जॉन हार्वर्ड के नाम पर रखा गया, जिसने संस्थान को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार सौ किताबों वाले एक पुस्तकालय सहित 779 डॉलर की राशि दान में दी। पहली बार मैसाचुसैट्स के संविधान-1780 में हार्वर्ड के साथ यूनिवर्सिटी शब्द जोड़ा गया।

हार्वर्ड प्रेसिडेंट(1869-1909), चाल्र्स विलियम इलियट के चालीस साल के कार्यकाल में हार्वर्ड आधुनिक शोध विश्वविद्यालय बन गया। हार्वर्ड, गेट्स फाउंडेशन के बाद सबसे अधिक पैसे वाला गैर-लाभकारी संस्थान है।   हार्वर्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news