सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 24 अप्रैल
24-Apr-2022 11:12 AM
  हर दिन हॉट सीट 24  अप्रैल

 1. क्रिकेटर क्रिस गेल का संबंध किस देश से है?

(अ) श्रीलंका (ब) वेस्टइंडीज (स) दक्षिण अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया

2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का मुख्यालय कहां स्थित है?

(अ) दुबई (ब) वाशिंगटन (स)बीजिंग (द) मुंबई

3. निम्नलिखित में से किस फसल को सफेद सोना कहते हैं?

(अ) कपास (ब) जूट (स) गेहूं (द)चावल

4. आम, नीम, बड़, गूलर आदि वृक्ष कौन से क्षेत्र में आते हैं?

(अ) प्राकृतिक वनस्पति (ब) मरुस्थलीय वनस्पति (स) पर्वतीय वनस्पति (द) घनी वनस्पति

5. उगते एवं डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि?

(अ) लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है (ब) लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है (स) लाल रंग का प्रकीर्णन नहीं होता है (द) उगते व डूबते समय सूर्य का ताप अधिक होता है

6. तांबा मुख्य रूप से विद्युत चालन के लिए प्रयोग किया जाता है, क्योंकि?

(अ) इसका गलनांक अधिक होता है (ब) यह सस्ता होता है (स) यह बहुत टिकाऊ होता है (द) इसकी विद्युत प्रतिरोधकता निम्न होती है

7. विद्युत उपकरण में अर्थ का उपयोग होता है?

(अ) खर्च को कम करने के लिए (ब) क्योंकि उपकरण थ्री फेज में काम करते हैं (स) सुरक्षा के लिए (द) फ्यूज के रूप में

8. कंप्यूटर वाइरस होता है?

(अ) एक रासायनिक द्रव्य जो सिलिकॉन पर आक्रमण करता है (ब) एक सूक्ष्मजीव जो एकीकृत परिपथों को नष्ट कर देता है (स) वह डाटा जिसे कंप्यूटर संभाल नहीं पाता (द) एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर प्रोग्राम

9. एक पेन ड्राइव है?

(अ) एक स्थिर द्वितीय भंडारण एकक (ब) एक चुंबकीय द्वितीय भंडारण एकक (स) एक हटाए जाने वाली द्वितीय भंडारण एकक (द) इनमें से कोई नहीं

10. एक कंप्यूटर प्रोग्रामर है?

(अ)प्रोग्राम बनाता है(ब)रेखाचित्रों को निर्देश में बदलता है (स) दृश्य श्रव्य कार्यक्रम बनाता है (द)आंकड़ों को कंप्यूटर में डालता है

11. किस वर्ष क्रांतिकारियों (भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव) को फांसी हुई?

(अ)1937 (ब) 1932 (स) 1931 (द) 1928

12. किस मुकदमे के सिलसिले में भगत सिंह को फांसी की सजा दी गई थी?

(अ)कानपुर षडयंत्र केस (ब) पेशावर षडयंत्र केस (स)मेरठ षडयंत्र केस (द) लाहौर षडयंत्र केस

13. सविनय अवज्ञा आंदोलन के तुरंत पश्चात् आरंभ हुआ?

(अ) एनीबेसेंट द्वारा होम रूल की घोषणा (ब) बंगाली विभाजन (स)डांडी मार्च (द) कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज्य की घोषणा

14. दो सदस्य जो लोकसभा के लिए राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते है किससे संबंधित हैं?

(अ) अनुसूचित जाति (ब) अनुसूचित जनजाति (स) मुस्लिम समुदाय (द) एंग्लो-इंडियन समुदाय

15. संसद के किसी सदन के सदस्य की अयोग्यता का अंतिम निर्णय कौन करता है?

(अ) लोकसभा का अध्यक्ष (ब) राष्ट्रपति (स) उपराष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री

16. लोकसभा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अध्यक्ष किसकी सहायता लेता है?

(अ)सैनिक पुलिस (ब) सीमा सुरक्षा बल (स) केंद्रीय सुरक्षा बल (द)सार्जेंट्

17. पंजाबी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?

(अ)  देवनागरी (ब) गुरुमुखी (स) इंडो ईरानी (द) सिंधी

18. किस लिपि को सभी लिपियों का जन्मदाता कहा जाता है़

(अ) ब्राह्मी (ब) खरोष्ठी (स) मोडी (द) नागरी

19. खरोष्ठी लिपि लिखी जाती है?

(अ) बाईं से दाईं ओर (ब) दाईं से बाईं ओर (स) उपर्युक्त दोनों ओर (द) इनमें से कोई ओर

20. किस काल की लिपि को चित्राक्षर लिपि कहा जाता है?

(अ) सिंधु काल (ब) मौर्य काल (स) वैदिक काल (द) गुप्त काल

21. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक माना जाता है?

(अ) लाल प्रकाश का (ब) पीला प्रकाश का (स) बैंगनी प्रकाश का (द) श्वेत प्रकाश का

22. वनस्पति तेलों को संतृप्त वसाओं में परिवर्तित करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?

(अ) आक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) नाइट्रोजन (द) एसीटिलीन

23. जर्मनी और पोलैण्ड के बीच सीमा का क्या नाम है?

(अ) एलओसी (ब) हिंडनबर्ग रेखा (स) (द)

24. 38वीं रेखा किन दो देशों के बीच सीमा रेखा मानी जाती है?

(अ) उत्तरी और दक्षिणी कोरिया (ब) भारत और पाकिस्तान (स) चीन और पाकिस्तान (द) इराक और इरान

25. हम्पी विजयनगर में वि_ल स्वामी मंदिर, वरदराज मंदिर तथा कृष्णास्वामी मंदिर किस शासक ने बनावाए?

(अ) वीरसिंह बुंदेला (ब) पेशवा बाजीराव द्वितीय  (स) कृष्णदेव राय (द) इनमें से कोई नहीं

26. भारत में पुर्तगाली राजधानी कहां थी?

(अ) गोवा में (ब) कोलकाता में (स) आगरा में (द) मुंबई में

 27. बाकू शहर अजर बैजान की राजधानी है, यह किस खनन के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) स्वर्ण (ब) लौह अयस्क (स) खनिज तेल (द) जस्ता

28. भारत में अनार के उत्पादन में निम्न में से किसका प्रथम स्थान है?

(अ) जोधपुर (ब) झालावाड़ (स)जयपुर (द) उदयपुर

----

सही जवाब- 1.(ब) वेस्टइंडीज, 2.(अ) दुबई, 3.(अ) कपास, 4.(अ) प्राकृतिक वनस्पति, 5.(ब) लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है, 6.(द) इसकी विद्युत प्रतिरोधकता निम्न होती है, 7.(स) सुरक्षा के लिए, 8.(द) एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर प्रोग्राम, 9.(स) एक हटाए जाने वाली द्वितीय भंडारण एकक, 10.(द) आंकड़ों को कंप्यूटर में डालता है, 11.(स) 1931, 12.(द) लाहौर षडयंत्र केस, 13.(स) डांडी मार्च,  14.(द) एंग्लो-इंडियन समुदाय, 15.(ब) राष्ट्रपति, 16.(द) सार्जेंट्, 17.(ब) गुरुमुखी, 18.(अ) ब्राह्मी, 19.(ब) दाईं से बाईं ओर, 20.(अ) सिंधु काल, 21.(स) बैंगनी प्रकाश का, 22.(ब) हाइड्रोजन, 23.(ब) हिंडनबर्ग रेखा, 24.(अ) उत्तरी और दक्षिणी कोरिया, 25.(स) कृष्णदेव राय, 26.(अ)गोवा में, 27.(स) खनिज तेल, 28.(अ) जोधपुर।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news