सामान्य ज्ञान

ओकावांगो
29-Jun-2022 10:11 AM
ओकावांगो

 बोत्सवाना का ओकावांगो डेल्टा 22 जून 2014 को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में 1000वां स्थल बन गया। विश्व धरोहर समिति ने फ्रांस, इस्राइल, इटली, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थलों को भी सूची में स्थान दिया है। इस सूची में अब कुल 1001 संपत्तियां शामिल हो गई हैं ।

ओकावांगो डेल्टा उत्तर-पश्चिम बोत्सवाना में है। इसमें स्थायी दलदली जमीन और मौसमी बाढग़्रस्त मैदानी इलाके हैं। यह उन गिने- चुने डेल्टा प्रणालियों में से है जो किसी समुद्र या सागर में नहीं मिलता। यह आर्द्रभूमि प्रणाली वाला है जो लगभग पूरा है। इस स्थल की अनूठी विशेषताओं में से एक है ओकावांगो नदी से शुष्क मौसम में आने वाली वार्षिक बाढ़ जिसकी वजह से देशी पौधे और जानवर इस मौसमी बारिश और बाढ़ के साथ अपना जैविक चक्र का तालमेल बना लेते हैं। यह जलवायु, जल और जैविक प्रक्रियाओं के बीच तालमेल का असाधारण उदाहरण है।

 ओकावांगो डेल्टा विश्व के कुछ सर्वाधिक लुप्तप्राय स्तनपायी प्रजातियों में से कुछ जैसे चीता, सफेद गैंडा, अफ्रीकी जंगली कुत्ते और शेर, का निवास स्थान है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news