सामान्य ज्ञान

इंटू द हिडेन वैली
12-Sep-2022 11:26 AM
इंटू द हिडेन वैली

इंटू द हिडेन वैली एक उपन्यास है, जो अरुणाचल के अपातानी आदिवासियों पर  लिखा गया है।  इस उपन्यास को 8 सितंबर 2016 को ब्रिटेन का प्रतिष्ठित एमएम बेनेट्स अवार्ड प्रदान किया गया।

स्पीकिंग टाइगर की ओर से प्रकाशित यह उपन्यास भारत में ब्रिटिश काल के अनछुए इतिहास पर रोशनी डालती है। उपन्यास में दो कहानियों के साथ अंग्रेजों और आदिवासियों के बीच टकराव को दर्शाया गया है। इस उपन्यास में एक कहानी ब्रिटिश अधिकारी की है तो दूसरी एक आदिवासी की है। ब्लैकबर्न के इस उपन्यास ने हेलेन पेज की ‘डिफेंडर ऑफ यरुशलम’ और केर्मिट रोसवेल्ट लिखित ‘अलीजन्स’ की पुस्तक को इस प्रतियोगिता में पीछे छोड़ दिया?

अमेरिका में जन्मे ब्लैकबर्न ने दक्षिण भारत के कुछ गांवों में भी ढाई साल गुजारे और तमिल भाषा सीखी।  ब्लैकबर्न के अनुसार जब वह 1999 में अरुणाचल प्रदेश आए तब पूर्वोत्तर भारत में तिब्बती-बर्मन बोलने वाले आदिवासियों से प्रभावित हुए। उन्होंने लगभग एक दशक तक आदिवासियों के उस खास समूह की संस्कृति और परंपराओं पर शोध किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news