सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 16 मार्च
16-Mar-2023 12:42 PM
  हर दिन हॉट सीट 16 मार्च

1. निम्नलिखित धातु युग्मों में से किस एक में क्रमश: सबसे हल्की धातु तथा सबसे भारी धातु कौन सी है?

(अ) लिथियम एवं पारा (ब) लिथियम एवं ऑस्मियम (स) एल्युमीनियम एवं ऑस्मियम (द) एल्युमीनियम एवं पारा

2. शुष्क सेल (बैटरी) में निम्नलिखित में से किनका विद्युत अपघट्यों के रूप में प्रयोग होता है?

(अ) अमोनियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड (ब) सोडियम क्लोराइड और कैल्शियम क्लोराइड (स) मैग्नीशियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड (द) अमोनियम क्लोराइड और कैल्शियम क्लोराइड

3. समृद्ध यूरेनियम क्या होता है?

(अ) विशेष खोल में रखी यूरेनियम की छड़ें (ब) प्राकृतिक यूरेनियम जिसमें रेडियोधर्मी 235 आइसोटोप का घटक कृत्रिम रूप से बढ़ाया जाता है (स) प्राकृतिक यूरेनियम और थोरियम का मिश्रण (द) क्रोमियम की कोटिंग की हुई यूरेनियम की छड़ें

4. सोडियम बाइकार्बोनेट का वाणिज्यिक नाम है?

(अ) वाशिंग सोडा (ब) बेकिंग सोडा (स) ब्लीचिंग पाउडर (द) सोडा एश

5. प्लास्टर ऑफ पेरिस रासायनिक रूप से है?

(अ) कैल्शियम सल्फेट (ब) कैल्शियम कार्बोनेट (स) कैल्शियम ऑक्साइड (द) कैल्शियम ऑक्जेलेट

6. जस्ते से एक बर्तन पर विद्युत लेपन की विधि में?

(अ) बर्तन को ऋण धु्रव बनाया जाता है (ब) शुद्ध जस्ते को धन धु्रव बनाया जाता है (स) बर्तन को ऋण धु्रव तथा शुद्ध जस्ते को धन धु्रव बनाया जाता है (द) बर्तन को धन धु्रव तथा शुद्ध जस्ते को ऋण धु्रव बनाया जाता है

7. यशद लेपन क्या होता है?

(अ) लोहे पर जस्ता चढ़ाना (ब) लोहे पर टिन चढ़ाना (स) लोहे पर तांबा चढ़ाना (द) लोहे पर एल्युमीनियम चढ़ाना

8. जीवाणुओं को पौधे माना गया है, क्योंकि?

(अ) ये गति नहीं कर सकते (ब) इनमें कठोर कोशिका भित्ति होती है (स) ये विखंडन द्वारा गुणन कर सकते हैं (द) ये सभी जगह पाये जाते हैं

9. एंटीबायोटिक्स अधिकांशतया प्राप्त होते हैं?

(अ) कवकों से (ब) विषाणुओं से (स) जीवाणुओं से (द) आवृत्तबीजियों से

10. पाश्चर प्रसिद्ध है?

(अ) प्रोटीन संश्लेषण के लिए (ब) सूक्ष्मदर्शी के अन्वेषण के लिए (स) रोगों की जर्म थ्योरी के लिए (द) शराब के किण्वन के लिए

11. चेचक के लिए टीके का विकास किया था?

(अ) मिल्सटीन ने (ब) लुई पाश्चर ने (स) एडवर्ड जेनर ने (द) वाक्समेन ने

12. बीजों की प्रकृति किसमें उत्पन्न हुई?

(अ) शैवाल (ब) कवक (स) ब्रायोफाइट्स (द) टेरिडोफाइट्स

13. साबूदाना किससे बनाया जाता है?

(अ) साइकस (ब) पाइनस (स) सेड्रस (द) जूनीपेरस

14.  ईसा पूर्व छह हजार वर्ष पूर्व इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं

(अ)नवपाषाणकालीन बस्तियां (ब)पशुपालन (स) गेहूं की खेती  (द) लोहे का उपयोग   

15. अंग्रेजों द्वारा मीर कासिम को छोड़ दिए जाने से पहले 18वीं शताब्दी में बंगाल के सबसे महत्वपूर्ण सेठ-महाजन कौन थे?

(अ) नवाब (ब) ईस्ट इंडिया कंपनी (स) जगत सेठ (द)श्रौफ

16. मानव शरीर में तापमान को नियंत्रित करता है?

(अ)पिट्युटरी (ब) थायराइड (स) एड्रीनल (द) हाइपोथेलेमस

17. पृथ्वी के केंद्र से गुजरने वाली भूकंपीय तरंगें?

(अ)बाहर उत्पन्न होती है (ब)वापस लौट जाती है (स) केंद्र में निष्किय हो जाती है (द) इनमें से कोई नहीं

18. सर्वप्रथम यंत्रों द्वारा कागज का उत्पादन कब और कहां किया गया?

(अ)1870 में, कलकत्ता के पास (ब)1890 दिल्ली में (स)1910 बम्बई में (द) इनमें से कोई नहीं

19. किसी सेना न्यायालय द्वारा दिए गए दंड या दंडादेश के निलंबन आदि का अनुच्छेद 72 के अधीन राष्ट्रपति का अधिकार निम्रलिखित में से किस अन्य प्राधिकारी के समवर्ती है?

(अ)सशस्त्र बलों के किसी विधि द्वारा ऐसा ही अधिकार सेना-न्यायालय द्वारा प्रदत्त दंड या निस्रत दंडादेश के संबंध में प्रदान किया गया हो (ब) केंद्र सरकार के विधि व न्यायमंत्री के समवर्ती (स)किसी भी राज्य के राज्यपाल के समवर्ती (द)इनमें से कोई नहीं

20. राइबोज शर्करा डिआक्सी राइबोज शर्करा से किस प्रकार भिन्न होती है?

(अ)राइबोज शर्करा में ऑक्सीजन का एक अतिरिक्त परमाणु होता है (ब)राइबोज शर्करा में एक ऑक्सीजन परमाणु कम होता है (स)राइबोज एक पेण्टोज शर्करा है (द) इनमें से कोई नहीं

21. एक बर्तन में भरी गैस द्वारा बर्तन की दीवार पर दाब पड़ता है, क्योंकि?

(अ)अणु गतिज ऊर्जा खोते हैं (ब) अणु दीवार से चिपक जाते है (स)दीवार से टक्कर के कारण संवेग में परिवर्तन होता है (द) अणु दीवार की ओर त्वरित होते हैं

22. आर्किऑप्टेरिक्स किसके बीच की योजक घड़ी है?

(अ)सरीसृपों एवं स्तनियों की (ब)उभयचर तथा रेप्टाइल्स की (स)सरीसृप एवं पक्षियों की (द) पक्षी तथा स्तनियों की

23. राष्ट्रीय आंदोलन में उग्रवाद के उदय का कारण क्या था?

(अ)सरकार नरमदलीयों की नहीं सुनती थी (ब) ब्रिटिशों द्वारा दमन (स)बंगाल-विभाजन (द) इनमें से कोई नहीं

 -----

सही जवाब- 1.(ब) लिथियम एवं ऑस्मियम, 2.(अ) अमोनियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड, 3.(ब) प्राकृतिक यूरेनियम जिसमें रेडियोधर्मी 235 आइसोटोप का घटक कृत्रिम रूप से बढ़ाया जाता है, 4.(ब) बेकिंग सोडा, 5.(अ) कैल्शियम सल्फेट, 6.(स) बर्तन को ऋण धु्रव तथा शुद्ध जस्ते को धन धु्रव बनाया जाता है, 7.(अ) लोहे पर जस्ता चढ़ाना, 8.(ब) इनमें कठोर कोशिका भित्ति होती है, 9.(स) जीवाणुओं से, 10.(स) रोगों की जर्म थ्योरी के लिए, 11.(स) एडवर्ड जेनर ने, 12.(द) टेरिडोफाइट्स, 13.(अ)साइकस,14.(द) लोहे का उपयोग, 15.(स) जगत सेठ, 16.(ब)थायराइड, 17.(अ)बाहर उत्पन्न होती है, 18.(अ)1870 में, कलकत्ता के पास, 19.(अ)सशस्त्र बलों के किसी विधि द्वारा ऐसा ही अधिकार सेना-न्यायालय द्वारा प्रदत्त दंड या निस्रत दंडादेश के संबंध में प्रदान किया गया हो, 20.(अ) राइबोज शर्करा में ऑक्सीजन का एक अतिरिक्त परमाणु होता है, 21.(स)दीवार से टक्कर के कारण संवेग में परिवर्तन होता है, 22.(स) सरीसृप एवं पक्षियों की, 23.(स)बंगाल-विभाजन।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news