सामान्य ज्ञान

हरा धनिया
29-Jun-2020 11:39 AM
हरा धनिया

सब्जी को खुशबूदार और जायकेदार बनाने वाला हरा धनिया कई अन्य खूबियों से भी युक्त होता है। खासतौर पर धनिया विटामिन  ए  का भंडार होता है। इसमें कई प्रकार के रोगों को दूर करने की क्षमता होती है। हरा धनिया थकान मिटाता है। स्फूर्ति लाने में सहायक होता है।

धनिए में विटामिन  ए  भरपूर मात्रा में मिलती है। इसलिए इसकी चटनी बनाकर या सब्जी में डालकर खाने से आंखों को कई फायदे होते हैं। आंखों के कई रोग भी दूर होते हैं। हरे धनिए की पत्तियों को पीसकर सिर में लेप करने से सिर दर्द दूर होता है। शरीर के किसी अंग में सूजन आने पर इसका लेप करने से भी लाभ होता है। बुखार आने पर शरीर की जलन दूर करने में भी धनिया काफी लाभकारी होता है। सूखे धनिए को पीसकर रात भर भिगोकर रखें। सुबह कपडे से छानकर मिश्री मिलाकर रोगी को पिला दें। इससे आराम मिलेगा। शरीर की जलन भी कम होगी।

धनिया अम्ल रोधी औषधि है।   अधिक प्यास की बीमारी दूर करने में भी धनिया काफी लाभकारी सिद्ध होता है। साबुत धनिए को 1-2 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद उस पानी में शहद और मिश्री मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर में पिलाने से अधिक प्यास की बीमारी से छुटकारा मिलता है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news