सामान्य ज्ञान

बॉटल ट्री
23-Jul-2020 11:57 AM
बॉटल ट्री

बॉटल ट्री की दुनिया भर में आठ प्रजातियां पार्ई जाती हैं। जिनमें से छह मेडागास्कर, एक अफ्रीका तथा एक ऑस्ट्रेलिया की मूल निवासी हैं। इस वृक्ष की ऊंचाई 5 से 30 मीटर (16 से 98 फीट) तथा तने का व्यास 7 से 11 मीटर (23 से 36 फीट) तक होता है। 
दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में दुनिया का सबसे बड़ा बॉटल ट्री  है जिसके तने की परीधि 50 मीटर (160 फीट) तथा औसत व्यास 15 मीटर (49 फीट) है।

बॉटल ट्री  हजारों सालों तक जीवित रहते हैं। इसकी सभी प्रजातियां शुष्क प्रदेशों में पाई जाती हैं। ये वृक्ष गर्मी की शुष्क ऋतुु के प्रारम्भ में अपने पत्ते गिरा देते हैं। बॉटल ट्री  अपने फूले हुए तने में 1 लाख 20 हजार लीटर तक जल जमा रखता है। सूखे के समय ऑस्ट्रेलियाई किसान पेड़ का तना काटकर उसमें जमा पानी अपने पशुओं को पिलाते हैं ताकि वे प्यास से मरे नहीं। इसी से इस बाओबा वृक्ष  का बॉटल ट्री  नाम पड़ा है। बॉटल ट्री  मेडागास्कर का राष्ट्रीय वृक्ष है।

इसका फल अत्यंत पौष्टिक होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा नारंगी के फल से अधिक होती है तथा कैल्सियम की मात्रा गाय के दूध से भी अधिक होती है। इसके फल का रस मालावी के लोग बड़े चाव से पीते हैं। इसके पत्तों की सब्जी तो पूरे अफ्रीका में खाई जाती है। नाइजीरिया में इसकी पत्तियों को कूका कहते हैं तथा इससे कूका सूप तैयार होती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news